ब्रेकिंग
Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद Navjot Sidhu vs Raja Warring: सिद्धू ने राजा वड़िंग को बताया 'बीमार', बोले- "इलाज की जरूरत तुम्हें ह... Punjab Politics: 'सूबे दा सच्चीं फिर रब्ब राखा...', खैहरा ने CM मान को उन्हीं के अंदाज में घेरा; वाय... Murder Mystery: बहन के प्रेमी को मार डाला, फिर थाने जाकर खुद लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट; शातिर भाई क... Cyber Fraud Alert: टूरिस्ट वीजा पर आए नाइजीरियन बने फर्जी कंपनियों के 'डायरेक्टर', भारत में बैठकर चल... Municipal Corporation Alert: अब खुले में कूड़ा फेंका या जलाया तो सीधे होगी जेल! नगर निगम ने कड़े किए...
देश

BJP विधायक के बयान पर बवाल, कहा- जोधाबाई और अकबर में नहीं था कोई ‘आई लव यू’

नई दिल्ली- भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल,  BJP विधायक ने कहा कि अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लोभियों के कारण यह शादी हुई थी, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताई। रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि आज हमें अकबर को महान बताया जाता है लेकिन महाराणा प्रताप के वंशजों के बारे में नहीं बताया जाता जो जान बचाने के लिए जंगल में छिपते रहे।

सत्ता के लालच में बेटियों को दांव पर लगा देने वाले लुटेरों से सावधान रहने की जरूरत
विधायक रामेश्वर शर्मा ने सागर के हिंदूत्व धर्म संवाद में अकबर-जोधाबाई के प्रसंग संदर्भ के दौरान राजपूतों पर यह टिप्पणी की। उन्होंने सत्ता के लालच में बेटियों को दांव पर लगा देने वाले लुटेरों से भी सावधान रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने होते हुए धर्म को धोखा दिया।

जोधाबाई और अकबर में आई लव यू नहीं था
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जोधाबाई और अकबर में आई लव यू नहीं था। क्या था? कुछ था? कहीं मिले थे? कॉफी हाउस में? जिम में? जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो।

 मुगलों की चालाकी और फूट करो राज करो की नीति पर यह टिप्पणी की थी
बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा का यह बयान उन पर भारी पड़ गया है। इसके संबोधनों के अंश सोशल मीडिया वायरल होने पर राजपूत समाज में उनके खिलाफ जबरदस्त नाराजगी सामने आई है। इसके बाद शर्मा ने राजपूत समाज से माफी मांगते हुए कहा है कि मुगलों की चालाकी और फूट करो राज करो की नीति के संदर्भ में उन्होंने उक्त टिप्पणी की थी।

Related Articles

Back to top button