ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौर... भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या 11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग भाई रणधीर सिंह नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति गिरफ्तार मनकीरत औलख के ‘बदनाम’ गाना गाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का अहम आदेश सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौशहरा ढाला के पास युवक गिरफ्तार जालंधर सराफा बाजार में सोने के भाव में हल्की तेजी, चांदी की कीमतों में आई नरमी मोहाली जिला खजाना दफ्तर में 19 से 21 नवंबर तक लगेगा विशेष पेंशन सेवा कैंप लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान दो हवालातियों से नशा और मोबाइल बरामद
देश

दिल्ली में खुलेंगे धार्मिक स्थल, कड़ी शर्तों के साथ सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली।  दिल्ली सरकार ने कई दिनों से लोगों के द्वारा धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को मान ली है। अब दिल्ली में धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है हालांकि इसके लिए कड़ी शर्ते रखी गई है। जब तक इन शर्तों को पूरा नहीं किया जाएगा तक तक किसी भी धार्मिक स्थल को खोलनेे की मंजूरी नहीं दी जाएगी। सरकार कोरोना की दूसरी लहर से सीख लेते हुए इस बार काफी सतर्कता बरत रही है। इसलिए काफी कड़ी शर्तों के साथ ही धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दी गई है।

कड़ी एसओपी के साथ मिली मंजूरी

हेल्थ मिनिस्ट्री के द्वारा जारी एसओपी के अनुसार प्रवेश द्वार पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था होना अनिवार्य की गई है। धार्मिक स्थलों पर भीड़ ना हो इसके लिए शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखना होगा। आगन्तुकों के लिए सैनिटाइजर एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। किसी में भी कोविड के लक्षण मिलने पर तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना होगा।

कोरोना के 47 नए मामले, लगातार दूसरे दिन एक भी मौत नहीं

बता दें कि कोरोना के कम होते मामलों की बीच सरकार से मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग को लेकर कई लोग पहुंचने लगे थे। जिस पर सरकार ने जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। वहीं दिल्ली के ताजा मामलों की बात की जाए तो राजधानी में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले संक्रमण दर में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिन पहले संक्रमण दर घटकर 0.03 फीसद हो गई थी, जो अब दो दिनों से 0.06 फीसद है। इससे बृहस्पतिवार को कोरोना के 47 नए मामले आए। वहीं 39 मरीज ठीक हुए। राहत की बात यह है कि लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। इस माह कोरोना से पांच मरीजों की मौत हुई, जो पिछले साल मार्च में कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद 18 माह में सबसे कम है।

Related Articles

Back to top button