ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

IPL 2021: टीम इंडिया को है जैसे आलराउंडर की तलाश वो है केकेआर के पास- सुनील गावस्कर

अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली पर बेहतरीन जीत के साथ ही कोलकाता ने प्लेआफ में पहुंचने के अपने मौके को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया। ये कड़ी मेहनत से हासिल की गई जीत थी जिससे टीम का उत्साह बढ़ता है और वो आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार होती है। कोलकाता को अब पंजाब की टीम से भिड़ना है जो दबदबे वाले हालात में होने के बावजूद हारने के रास्ते तलाश लेती है लेकिन कोलकाता के अनुभवी कप्तान इयोन मोर्गन इस बात को जानते हैं कि क्रिकेट में खासतौर पर सबसे प्रतिस्पर्धी टूनामेंट में कोई मुकाबला आसान नहीं होता।

पंजाब की बल्लेबाजी उतनी विस्फोटक नजर नहीं आ रही जितनी कि पिछले सत्र में दिखाई दी थी। यहां तक कि पिछली बार यूएई में कोई भी अन्य टीम इतनी सहजता से स्कोर नहीं कर पाई थी। पिचें धीमी हो रही हैं और इससे बीच के ओवरों में स्पिनर शानदार गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को हाथ खोलने से रोक रहे हैं। ये वो विभाग है जहां कोलकाता की टीम काफी मजबूत है। उसके दो रहस्यमयी स्पिनर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ऐसे बल्लेबाजों के खिलाफ फिरकी का जाल बुन रहे हैं जो सिर्फ फ्रंटफुट पर खेलते हैं और क्रीज की गहराई का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे बल्लेबाजों को स्पिन होती गेंदों को खेलने के लिए अधिक वक्त नहीं मिलता। दोनों स्पिनरों ने एक ऐसी बेहतरीन लेंथ पर गेंदबाजी की है जो बहुत फुल नहीं है और गेंद की गति भी ऐसी है जिससे बल्लेबाज को आगे बढ़कर गेंद के नजदीक आने का मौका नहीं मिल पाता।

कोलकाता के पास वेंकटेश अय्यर के तौर पर ऐसा खिलाड़ी है जो एक ऐसा आलराउंडर बन सकता है जिसकी टीम इंडिया को तलाश है। उनकी गेंदों में बेशक गति नहीं है लेकिन उनके पास सटीक यार्कर गेंदें हैं जो बल्लेबाजों को बड़े शाट खेलने से रोकती हैं। वहीं एक बल्लेबाज के तौर पर वो अपराइट खेलते हैं जिससे शार्ट गेंद को खेलने के दौरान उनकी पोजीशन अच्छी होती है और वो ड्राइव भी खूबसूरती से लगाते हैं जैसे कि अधिकतर बाएं हाथ के बल्लेबाज आफ साइड पर खेलते हैं। राहुल त्रिपाठी भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। बेशक मोर्गन खुद अच्छी फार्म में नहीं हैं लेकिन वह लय में आए तो विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले कुछ मुकाबलों में जीत का मतलब है कि कोलकाता की टीम आंद्रे रसेल को अधिक मिस नहीं कर रही है। टीम को ये उम्मीद जरूर होगी कि उसका विस्फोटक गेम चेंजर अहम मुकाबलों से पहले पूरी तरह फिट हो जाए।

Related Articles

Back to top button