ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
देश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 अक्टूबर रायपुर प्रवास पर

रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार यानि 5 अक्टूबर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर भाजपा के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली से अगुवानी कर उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर ले जाएंगे। वे वहां पत्रकारों को संबोधित करेंगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री दोपहर 1:45 बजे भाटागांव उपस्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। तीन बजे तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में जल संरक्षण एक पहल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। टाउन हाल में आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम का अवलोकन करेंगी। एक निजी होटल में शाम चार बजे आयोजित गोष्ठी में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात करेंगी।
सिर्फ एक तिहाई लोगों तक पहुंचा लाभ: कौशिक
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से हर महीने एक लाख 385 टन अतिरिक्त आवंटन किया जा रहा है। प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल प्रति महीने के मान से दो करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने यह लाभ मिलना था, लेकिन मुश्किल से एक तिहाई लोगों तक लाभ पहुंच रहा है। कांग्रेस सरकार ने करीब डेढ़ करोड़ गरीबों के मुंह से निवाला छीना है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि औसतन एक राशन कार्ड पर तीन से चार सदस्य होते हैं, जिसमें एक, दो और तीन सदस्यों वाले राशनकार्ड पर यह लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले भी राज्य शासन ने पंचायतों को दिए एक-एक क्विंटल चावल की कीमत 32 सौ रुपये प्रति क्विंटल वसूल किया था, जबकि कांग्रेस उसे मुफ्त देने की बात कर रही थी। चावल के सरकारी रेट 32 रुपये किलो के मान से यह घोटाला 1,600 करोड़ से अधिक का है।

Related Articles

Back to top button