ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

श्रीनगर में स्कूल में घुसकर दो शिक्षकों की हत्या, तलाशी अभियान में जुटे जवान

श्रीनगर : श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में आतंकियों ने वीरवार की सुबह फिर दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। वेे दोनों ईदगाह हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक स्कूल आए ही थे कि पहले से घात लगाए नकाबपोश आतंकियों ने स्कूल में घुसकर उन दोनों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग करते हुए भाग निकले। आतंकियों ने फिर से हमले में फिस्तौल का ही इस्तेमाल किया है।

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घर कर गहन तलाशी अभियान छेड़ रखा है। आतंकियों ने फिर से फिस्तौल अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर के डाउनटाउन में ईदगाह हायर सेकेंडरी स्कूल के मारे गए शिक्षकों की पहचान श्रीनगर के ही हुजूरीबाग इलाके की स्कूल की प्रिंसिपल सतिंदर कौर और जम्मू के जानीपुर निवासी शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। इस घटना से फिर साफ हो गया है कि आतंकियों ने अब आम नागरिकों को मार कर दहशत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। बहरहाल, वारदात के बाद इलाके में अफरातरफरी का माहौल बना हुआ है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है। आतंकियों के आसपास छिपे होने की आशंका है।

Shocking news coming in again from Srinagar. Another set of targeted killings, this time of two teachers in a Govt school in Idgah area of the city. Words of condemnation are not enough for this inhuman act of terror but I pray for the souls of the deceased to rest in peace.

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 7, 2021

उधर इन दोनों हत्याओं के बाद जम्मू की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने ट्विट कर घटना पर शोक जताया है। महबूबा ने लिखा कि कश्मीर की बिगड़ती स्थिति को देखकर परेशान हूं, यहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। नया कश्मीर बनाने के सरकार के दावों ने वास्तव में इसे नरक में बदल दिया है। वहीं उमर ने लिखा कि श्रीनगर से स्तब्ध कर देने वाला समाचार सामने आया है। इस बार ईदगाह के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों की हत्या। आतंक के इस अमानवीय कृत्य के लिए निंदा के पर्याप्त शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button