Breaking
नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग 'आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा', राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जो... वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत...PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घो... बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा 28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की ...

फर्नांडो वर्डास्को  रियो ओपन क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहॅूचे 

स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को ने सर्बिया के दुसान लाजोविच को 7-6 (4), 6-3 से हराकर रियो ओपन क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। एक समय दुनिया के टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल रहे 38 वर्षीय वर्डास्को लगातार चोटिल रहने के कारण अब 172वें स्थान पर खिसक गए हैं। यह 2019 के बाद से एटीपी 500 टूर्नामेंट में उनकी पहली जीत है। वह अगले दौर में अर्जेंटीना के फेडरिको कोरिया से भिड़ेंगे। कोरिया ने एक अन्य मैच में चिली के पांचवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन 6-2, 6-0 से हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त अल्बर्ट रामोस विनोलास भी आगे बढ़ने में सफल रहे। उन्होंने अर्जेंटीना के जुआन लोनडेरो को 6-3, 6-4 से शिकस्त थी। स्पेन के इस खिलाड़ी का अगला मुकाबला हमवतन पाब्लो एंडुजार से होगा। अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस ने कोलंबिया के डेनियल गैलन को 3-6, 6-3, 6-2 से हराया। अब उनका सामना स्पेन के 18 वर्षीय कार्लोस अल्कराज से होगा। इटली के छठी वरीयता प्राप्त लोरेंजो सोनेगो ने सर्बिया के लास्लो जेरे को 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। उन्हें अब सर्बियाई मिओमिर केकमानोविच से भिड़ना है। इटली के अन्य खिलाड़ी फैबियो फोगनिनी ने अर्जेंटीना के फेसुंडो बैगनिस को 6-2, 6-4 से हराया। उनका सामना अब चौथी वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेनो बुस्टा से होगा।

नगर निगम की नर्सरी में गाड़ियों से निकाला जा रहा डीजल वीडियो वायरल     |     दो ट्रक के आपस में टकराने के बाद सिलेंडर फटने से एक वाहन में लगी आग     |     ‘आलू से सोना पैदा करने वाला व्यक्ति लेक्चर दे रहा’, राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी     |     वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने से 10 तीर्थयात्रियों की मौत…PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा     |     बहाना बनाया पिज्जा समय से नहीं पहुंचाने पर मिली यह सजा     |     28 दिन तक इन राशि वालों को खूब मिलेगा पैसा शुक्र-मंगल की युति से मिलेगा लाभ     |     इंदौर के अक्षत खंपरिया ने हासिल किया पहला ग्रैंडमास्टर नार्म     |     बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दिल्ली पुलिस का दावा     |     शादी की तारिख क्या है? कुछ तो बताओ, छुपाओ मत। पैपराजी के सवाल पर यूं शरमा गईं परिणीति चोपड़ा     |     आधी रात टी-शर्ट पहनकर असम के मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों से की बातचीत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201