ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

कार-बाइक खरीदारी का आया मौसम, बाजार तैयार

रायपुर: नवरात्र की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन भी शुरू हो गया है। इस सीजन में सभी का सपना अपने सपनों की कार या दोपहिया लेने का रहता है। कार-बाइक कंपनियों का कहना है कि यह त्योहारी खरीदारी का सबसे अच्छा समय है। कंपनियों द्वारा भी उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक छूट के साथ ही फाइनेंस स्कीम दी जा रही है। आटोमोबाइल कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं की मांग और बुकिंग को देखा जाए तो इस साल बीते साल की अपेक्षा 25 से 30 फीसद ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।

कारों व दोपहिया के साथ ही व्यावसायिक वाहनों की भी मांग जबरदस्त बनी हुई है। इसके लिए सभी कारोबारियों के पास पर्याप्त मात्रा में गाड़ियों का स्टाक, फाइनेंस कंपनियों से टाइअप है। साथ ही ज्यादा कागजी कार्रवाई के बिना ही आसानी से फाइनेंस हो रहा है। सभी कंपनियों द्वारा आफरों के साथ एसेसरीज पर विशेष छूट है।

नवरात्र के पहले दिन अच्छा रिस्पांस

आटोमोबाइल सेक्टर के लिए नवरात्र का पहला दिन अच्छा रहा। पहले ही दिन राजधानी की सड़कों पर करीब 16 सौ दोपहिया व 400 से अधिक कारें दौड़ी। आटोमोबाइल कारोबारियों के अनुसार इसके साथ ही पंचमी व अष्टमी के लिए भी उपभोक्ताओं द्वारा अच्छी खासी बुकिंग करवाई जा रही है। बुकिंग करवा लेने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उपभोक्ताओं को शुभ दिन बिना इंतजार किए तत्काल ही गाड़ी मिल जाएगी। शोरूम में उनकी पसंदीदा गाड़ी तैयार मिलेगी।

वैक्सीनेशन बढ़ने और कोरोना के घटने से बाजार में बूम

आटोमोबाइल कारोबारियों ने कहा कि वैक्सीनेशन के बढ़ने और संक्रमण कम होने की वजह से बाजार में बूम आया है। आटोमोबाइल सेक्टर में इस साल पिछले साल की अपेक्षा 35 फीसद तक बढ़ोतरी की उम्मीद है। अभी नवरात्र से ही कार-बाइक में बुकिंग में तेजी आ गई है।

इन गाड़ियों की नई लांचिंग

– 20 अक्टूबर को टाटा पंच की लांचिंग हो रही है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसकी अनुमानित एक्सशोरूम कीमत पांच से सात लाख रुपये होगी।

– होंडा कंपनी की सीबी 200 और सीबी 500 लांच हो गई है। सीबी 200 की अनुमानित एक्सशोरूम कीमत करीब डेढ़ लाख और सीबी 500 की अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 6.75 लाख रुपये है।

– जावा का भी जल्द ही एक नया माडल बाजार में आने को तैयार है।

होंडा कंपनी के आफर

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी द्वारा आफर दिए जा रहे हैं। बोनस के रूप में दो हजार रुपये और साथ ही एसबीआइ क्रेडिट कार्ड में 4,999 रुपये तक का कैश बैक मिलेगा। इसके साथ ही 8,999 रुपये के लोएस्ट डाउन पेमेंट पर गाड़ियां उपलब्ध हैं।

-कैलाश खेमानी, संचालक, सिटी होंडा व राडा के बोर्ड मेंबर

हीरो में यह है फायदा

ग्राहकों को एक्सचेंज लायल्टी बोनस के रूप मे पांच हजार रुपये के साथ ही 2,100 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। वहीं कार्ड आफर्स में 7500 रुपये तक छूट है। इसके साथ ही 6,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर ही गाड़ी उपलब्ध है।

-सुनील धुप्पड़, संचालक, राजधानी हीरो

गाड़ी खरीदने का सही मौका

अभी त्योहारी सीजन में गाड़ियां खरीदी का सही मौका है। अभी एक्सचेंज बोनस के साथ ही कम से कम डाउन पेमेंट और ब्याज दर पर गाड़ियां उपलब्ध है। ग्राहकों को इतने अच्छे आफर बाद में नहीं मिलेंगे।

– रवींद्र सिंह भसीन, सचिव, राडा

शुभ दिनों के लिए करा लीजिए बुकिंग

अपनी मनपसंद गाड़ियों की बुकिंग अभी से शुभ दिनों के लिए करा लीजिए,ताकि मनपसंद रंग व माडल की गाड़ी मिल सके। उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए संस्थानों में स्टाक भी काफी है।

– पुनीत पारवानी, संचालक, जीके होंडा

उपभोक्ताओं का है फायदा

त्योहारी सीजन के शुभ मुहूर्तों के लिए अभी से उपभोक्ताओं को बुकिंग करा लेना चाहिए, इससे शुभ दिनों में उन्हें गाड़ियां उपलब्ध होंगी। अभी ग्राहकों के लिए जबरदस्त फाइनेंस स्कीम के साथ आकर्षक छूट भी है।

– सूरज पारवानी, संचालक, जावा बाइक (जीके आटोमोमोटिव)

Related Articles

Back to top button