ब्रेकिंग
Chhattisgarh Education News: निजी स्कूलों ने पाठ्य पुस्तक निगम की लापरवाही पर खोला मोर्चा; समय पर को... Kanker Health News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया बीएमओ कार्यालय का घेराव; एकतरफा निलंबन के खिलाफ जो... Mitanin Sangh Protest Chhattisgarh: मितानिनों ने खोला मोर्चा; मानदेय वृद्धि और संविलियन की मांग को ल... Fertilizer Black Marketing: बस्तर में खाद घोटाला; लाइसेंस निरस्त, विभाग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ... Dhanbad Crime News: BCCL में नौकरी के लिए बेटे ने रची पिता की हत्या की साजिश; 10 लाख की सुपारी देकर ... CID Investigation at RIMS: फर्जी दस्तावेजों और अनियमितताओं की जांच; रिम्स के प्रशासनिक गलियारों में ... Sindri IT Hub: कोयला राजधानी को आईटी हब बनाने की कवायद; क्या सिंदरी STPI युवाओं को दे पाएगा रोजगार? Muharram Traffic Plan Palamu: मुहर्रम जुलूस को लेकर पलामू में रूट डायवर्ट; भारी वाहनों का शहर में प्... Garhwa News: चिनिया जंगल में मिला जंगली हाथी का शव; इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी वन विभाग की ... Palamu Crime News: पलामू में दो ग्राहक सेवा केंद्रों में हथियार के बल पर लूट; एक ही गैंग का हाथ होने...
देश

दोस्त पर हत्या की आशंका, रायपुर में केंद्रीय विद्यालय के छात्र की हत्या कर नदी में फेंका था शव

रायपुर: पिछले दिनों उरला थाना क्षेत्र में तारा गांव के पास खारुन नदी में एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी पहचान कर ली गई है। मृतक का नाम रितेश कुमार सिंह (18 वर्ष) बताया गया है, जो केंद्रीय विद्यालय का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार उसकी हत्या कर लाश को नदी में फेंका गया था। आशंका है कि हत्या को उसके दोस्तों ने अंजाम दिया है

पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। वहीं दूसरा मुख्य आरोपित फरार है। शुक्रवार को हिरासत में लिए गए आरोपित को घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां उससे पूरी घटना जानकारी ली गई। फरार आरोपित की पुलिस तलाश में जुटी है। हालांकि, मामले में अभी पीएम रिपोर्ट आनी बाकी है। मामले में पुलिस मृतक के अन्य दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

पीछे बाइक में बैठकर मारा चाकू

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चार अक्टूबर को रितेश कुमार सिंह के दोस्त उसको घुमाने के बहाने उरला के कारा क्षेत्र ले गए थे। कारा के पास जंगल है। रितेश बाइक में बीच में बैठा हुआ था। वहीं पीछे उसका दोस्त था, जो फरार है। उसने पहले पीछे से चाकू से गला रेता, जिससे रितेश खुद को बचाने बाइक से कूद गया।

इसके कारण संतुलन बिगड़ने से तीनों वहीं गिर गए। इसके बाद रितेश की पीठ और पैर में चाकू घोंप दिया गया। रितेश की मौत के बाद बाइक से ले जाकर उसे खारुन नदी में फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। गुरुवार को युवक का शव लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी थी।

Related Articles

Back to top button