ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
देश

AK-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली को थी दहलाने की साजिश

नई दिल्ली।  आतंकी हमले की बड़ी साजिश रच रहे पाकिस्तानी आतंकी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार रात को लक्ष्मीनगर के रमेश पार्क से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुहम्मद अशरफ उर्फ अली के रूप में की गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला मुहम्मद अशरफ आइएसआइ के इशारे पर भारत में काम कर रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि अशरफ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ और फिलहाल दिल्ली में रहकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था।

पाकिस्तानी आतंकी मुहम्मद अशरफ के पास से अत्याधुनिक हथियार, एके-47 और ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की निगरानी में इस पूरे आपरेशन को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरी साजिश को लेकर स्पेशल सेल की टीम आतंकी से पूछताछ कर रही है।

कुलमिलाकर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आतंकी हमलों के अलर्ट के बीच दिल्ली पुलिस बड़ी कामयाबी हासिल की है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, मुहम्मद अशरफ उर्फ अली लक्ष्मीनगर इलाके में अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के दहलाने की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस इस आतंकी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही है।

एके-47 के साथ हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले आतंकी मुहम्मद अशरफ के पास से एक-47 राइफल व अन्य हथियार व विस्फोटक बरामद हुआ है। वह लक्ष्मी नगर में भारतीय नागरिक बनकर अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस आतंकी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पहचान पत्र हासिल कर रखे थे। दिल्ली पुलिस का दावा है कि इसके पास से हैंड ग्रेनेट भी बरामद हुआ है।

रमेश पार्क से पकड़ा गया आतंकी

मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक, आतंकी मुहम्मद अशरफ को लक्ष्मी नगर स्थित रमेश पार्क से गिरफ्तार किया गया है। अशरफ के पास से एके-47 राइफल के अलावा, अतिरिक्त मैगजीन व 60 राउंड, एक हैंड ग्रेनेड, 50 राउंड गोलियां और आधुनिक पिस्टल भी मिली है।

यहां पर बता दें कि त्योहार के सीजन में राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आतंकी हमलों का अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, माल और सिनेमा हाल में सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर भी जांच शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button