ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

लखीमपुर की राजनीति अब सीएम को पड़ने लगी भारी, जकांछ के प्रदेशाध्यक्ष अमित ने उठाए सवाल

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के सामने लखीमपुर में की गई राजनीति अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भारी पड़ने लगी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि लखीमपुर की तरह मृत व जख्मी किसानों के स्वजनों के साथ दरियादिली दिखाएंगे। स्वजनों व पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये व जख्मी किसानों को 10-10 लाख स्र्पये क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग अमित ने की है।

लखीमपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से घटना में मृत किसानों के स्वजनों को 50-50 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद प्रदेश की किसान राजनीति भी गरमाने लगी है। भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीते ढाई वर्ष के दौरान राज्य में 200 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। उनके स्वजनों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। किसान संघ के पदाधिकारी इस मामले में अब अग्रणी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

जिला किसान संघ के बैनर तले अपने जिले के ऐसे किसानों की सूची पेश कर मुआवजा देने व आश्रित एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। मामला धीरे-धीरे गरमाने लगा है। दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जशपुर की घटना चार किसानों की मृत्यु और 40 घायल किसानों का मुद्दा उठाते हुए मुआवजा राशि देने की मांग मुख्यमंत्री से की है। मृतकों के स्वजनों को 50-50 लाख रुपये और घायलों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि लखीमपुर की तर्ज पर देने की मांग की है।

आज जशपुर बंद, माहौल तनावपूर्ण

घटना के विरोध में आज जिला बंद की घोषणा की गई है। पत्थलगांव में कुछ ज्याद ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी तरह की अप्रिय स्थिति को टालने के लिए सुबह से ही कलेक्टर व जशपुर एसपी ने पत्थलगांव में कैंप कर दिया है। पल-पल की खबर ले रहे हैं। घटना के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों के मन में भीतर ही भीतर आक्रोश पनप रहा है।

Related Articles

Back to top button