ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मेंढर में मुठभेड़ शुरू, लश्कर-ए-तैयबा का विदेशी आतंकी घायल

जम्मू। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पुंछ के मेंढर स्थित नार खास में मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को पूरी तरह से घेर लिया है। दोनों ओर से जारी फायिंरग में अब तक दो पुलिस के जवान सहित सेना का एक जवान घायल हो गया है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

इसी बीच सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा जो पिछले 15 वर्षों से जम्मू के कोट भलवाल जेल में बंद हैं, को शनिवार शाम को पुलिस भाटा धुरियां के घने जंगलों में ले गई। पुलिस का दावा है कि वह लगातार पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में था। उसे भाटा धुरियां इलाके में मौजूदा आतंकियों की पनाहगाहों बारे पूरी जानकारी है। जैसे ही उक्त आतंकी को भाटा धुरियां के जंगलों में ले जाया गया तो वहां छिपे आतंकियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में पुलिस के जवानों सहित आतंकी जिया मुस्तफा घायल हो गया है। दोनों ओर से जारी फायरिंग के बीच घायल आतंकी फंस गया है। उसे सुरक्षित ठिकाने पर लाने की कोशिशें जारी हैं।

गौरतलब है कि भाटा धुरियां इलाके में पिछले करीब दो सप्ताह से तलाशी अभियान जारी है। इस क्षेत्र में अब तक जारी मुठभेड़ में सेना के तीन जवान सहित एक जेसीओ शहीद हो गया है। फिलहाल अभी भी मुठभेड़ जारी है।

सीआरपीएफ कैंप जेनपोरा में गोली लगने से नागरिक की मौत

दक्षिणी कश्मीर के शौपियां जिला के जेनपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान एक नागिरक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, जेनरपोरा स्थित बाबापोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी फायरिंग की चपेट में एक स्थानीय युवक आ गया। गोली लगने से अनंतनाग के रहने वाले शाहिद एजाज नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसी बीच आतंकियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

Related Articles

Back to top button