ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

रियायती दर पर वार्ड में ही मिलेगा सुसज्जित भवन

भिलाई ।छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने आज भिलाई-3 चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक-38 में एनएसपीसीएल के सहयोग से बने 28 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि इस गांव के विकास के लिए वे हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में आज इस सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है।

इस सामुदायिक भवन के बन जाने से लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए अन्य स्थानों पर किराया के भवन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा उन्हें रियायती दर पर अपने ही वार्ड में सुसज्जित भवन उपलब्ध होगा। वहीं उन्होंने भिलाई- 3 चरोदा नगर निगम के कमिश्नर को मंच से निर्देशित भी किया कि भवन का किराया कम से कम किया जाए। उन्होंने कहा कि इस गांव के विकास के साथ ही साथ सौंदर्यीकरण तथा पर्यावरण अनुकूल माहौल स्थापित करने में नगर निगम और वार्ड पार्षद नरेंद्र वर्मा के कार्यों की सराहना की। कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए गुरु रूद्र कुमार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी पूर्वक त्यौहार मनाने और अपने आपको सुरक्षित रखने की अपील की है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने ग्रामीणों की सभी मांगों को पूरा किया। मंत्री गुरु रुद्र कुमार को मिले सभी आवेदनों पर तत्काल समस्या का निराकरण किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में घोषणा करते हुए यादव समाज को सामाजिक भवन निर्माण, पटेल-मरार समाज को अतिरिक्त भवन निर्माण, गांव में दुर्गा पूजा एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए शेड निर्माण की सौगात दी। इसके अलावा सोमनी में ओपन जिम बनाने की भी घोषणा की गई।

वहीं क्रिएटिव क्लब और महिला कमांडो को आर्थिक सहयोग देने की मंच से घोषणा की।इस अवसर पर नगर पालिका निगम भिलाई-चरोदा के सभापति श्विजय जैन, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे, ब्लॉक कांग्रेस भिलाई-चरोदा के अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, मंत्री प्रतिनिधि कृष्णा चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई चरोदा सुजीत बघेल, शासकीय हाई स्कूल सोमनी के अध्यक्ष श्रीमती सलेन वर्मा, वार्ड पार्षद नरेंद्र वर्मा, पार्षद राजेश दांडेकर समेत समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button