ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

दिल्ली में छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं के लिए होगा विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन

नई दिल्ली–  त्योहारी सीजन में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए  सरकार जोरों-शोरों से वैक्सीनेशन अभियान चला रही हैं। वहीं इसी बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली में छठ पूजा करने वाले 10,000 लोगों के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सोमवार को घोषणा की।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को बुराड़ी के निकट कादीपुर से इस विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

छठ पूजा के लिए विशेष टीकाकरण अभियान’ शुरू किया जाएगा
मनोज तिवारी ने कहा कि हमें छठ पूजा सावधानी के साथ मनानी है इसलिए कल (मंगलवार) से ‘छठ व्रत विशेष टीकाकरण अभियान’ शुरू किया जाएगा। इस अभियान में छठ पूजा करने वाले 10,000 ऐसे श्रद्धालुओं का टीकाकरण किया जाएगा जो किसी कारण से टीका नहीं लगवा सके।

मनोज तिवारी ने कहा कि नगर निगमों की मदद से पार्टी के पार्षद हर इलाके का दौरा करेंगे और ऐसे लोगों की पहचान करेंगे, जिन्हें कोविड​​-19 का टीका किसी कारण वश नहीं लग पाया था। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम एक गैर-सरकारी संगठन के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके साथ ही तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा के सभी पार्षद और तीनों नगर निगम के कर्मचारी जल्द ही छठ घाटों की सफाई शुरू करेंगे।

Related Articles

Back to top button