ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

छत्‍तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार: विलेन के रोल ने दी पहचान, मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म के विलेन के रूप विख्यात मनमोहन सिंह ठाकुर को हिंदी, छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
मनमोहन ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर उतना आसान नहीं था। शुरुआत गांव की रामलीला मंडली से की। इसके बाद धीरे-धीरे कलाकारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ी फिल्मों में आफर मिलने लगे।
उन्होंने बताया कि टेका गांव (राजिम) के रहने वाले हैं। परिवार माध्यम वर्ग किसान है।
मनमोहन ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म सबसे पहले 2000 में मोर छैया भुईया से शुरुआत की। इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई। इसके अलावा मया, झन भूलो मां बाप ला जैसे कई सुपर हिट फिल्म में काम कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़ी फिल्मों को दिया संगीत और बिखेरा जलवा
संगीतकार सुनील तिवारी को संगीत एवं कला के क्षेत्र में चक्रधर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सुनील ने बताया इस क्षेत्र में करीब 20 से अभिनेता और छत्तीसगढ़ी लोक गीतों में गायन की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही इस क्षेत्र में जाने का लगाव था।
उसी की बदौलत छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में जगह बना ली है। वहीं बचपन का दिन काफी संघर्ष पूर्ण था। सुनील ने बताया कि अभी 10 से अधिक छत्तीसगढ़ी फिल्में अभिनेता के रूप और 100 से अधिक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में गायन की भूमिका निभा चुके हैं।
सुनील बतौर मुख्य अभिनेता छत्तीसगढ़ी फिल्म कौशल्या, अब्बड़ मया करथों, माटी के लाल, बैरी के मया, गोलमाल, आटो वाले भांटो जैसे कई फिल्म में अभिनव से लोहा मनवाया है। सुनील ने बताया कि अपना पहला गुरु माता शकुंतला तिवारी को मनाते हैं। वहीं सुनील मूलत: डोगरगांव (राजनांदगांव) के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button