ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
खेल

Credit Cared Tips: इस फेस्टिवल सीजन क्रेडिट कार्ड से करें खुलकर शॉपिंग, इन चार टि्प्स को अपनाने से नहीं होगी कोई परेशानी

नई दिल्ली। मौजूदा वक्त में त्योहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप में से कई लोगों ने अपनी शॉपिंग की अच्छी खासी लिस्ट तैयार करके जरूर ही रखी होगी। त्योहारों के वक्त कई सारे प्रोडक्ड्स पर काफी लुभावने और शानदार ऑफर्स भी उपलब्ध रहते हैं। कई सारे लोग शॉपिंग या खरीददारी करते वक्त क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं।

हालांकि, कई सारे लोग क्रेडिट कार्ड के प्रयोग करते वक्त यह भूल जाते हैं कि, उनको बाद में अपने बिल का भुगतान करना ही होता है। कई बार लोगों को अपनी क्रेडिट कार्ड लिमिट का अंदाजा भी नहीं चल पाता है। ऐसे में लोग क्रेडिट कार्ड डेब्ट या उधारी में भी फंस जाते हैं। यहां पर हम आपको क्रेडिट कार्ड को सबसे बेहतर तरीके से किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है, इस बारे में बताने जा रहे हैं

अपनी जरूरत के हिसाब से क्रेडिट कार्ड का चुनाव

आपको कई बार बैंकों की तरफ से क्रेडिट कार्ड लेने की पेशकश की जाती होगी। लेकिन आपको हमेशा क्रेडिट कार्ड लेने से पहले यह देख लेना चाहिए कि क्या वह आपकी जरूरतों के हिसाब से है या नहीं। इसके अलावा आपको अपनी क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी उतना ही तय करना चाहिए, जिसे की आप बेहद आसानी से चुका सकें।

प्लान्ड शॉपिंग और खर्चों का अनुमान

आपको यह जरूर तय कर लेना चाहिए कि पूरे महीने में आप क्रेडिट कार्ड के जरिए किन चीजों का भुगतान करेंगे। इससे आपको क्रेडिट कार्ड के खर्चों का हिसाब लगाने में बेहद ही आसानी और मदद होगी। जैसे कि आप महीने के शुरू होने से पहले ही यह तय कर लें कि आपको क्रेडिट कार्ड भुगतान के माध्यम से किन किन उत्पादों की खरीददारी करना है।

ऑफर्स का लाभ उठाना

त्योहारी सीजन के वक्त कई सारे ब्रांड और प्रतिठान अपने उत्पादों पर कई सारे आकर्षक छूट और ऑफर्स की पेशकश करते हैं। इसके अलावा इन दिनों में खरीददारी करने पर आपको कई सारे रिवार्ड प्वाइंट्स और डिस्काउंट का फायदा भी मिलता है। साथ ही आपको त्योहारी सीजन में क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीददारी करने पर काफी कम या जीरो इंट्रेस्ट रेट पर EMI का लाभ भी मिलता है।

आखिरी डेट से पहले ही पेमेंट करना

हालांकि बैंक आपके बिलों को चुकाने के लिए या तो 45 दिन या 50 दिन का समय देते हैं, लेकिन हमेशा यह सलाह दी जाती है कि देय तिथि से पहले किसी विशेष बिलिंग अवधि में अपनी सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाय। यदि आप देय तिथि के भीतर पूरी बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं तो शेष राशि पर पूरी अवधि के लिए ब्याज देना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button