ब्रेकिंग
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी... छठ महापर्व के मद्देनजर दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो दिनों तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन बस्तर में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खुले 35 नए क... त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छठ और दीपावली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ वकील के भरोसे कोर्ट से दूर रहने वाले याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई का शिकंजा और कसा, देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव
देश

महाराष्ट्र: अहमदनगर के अस्पताल में आग लगने से 10 की मौत, ICU जलकर खाक

अहमदनगर:  महाराष्ट्र में अहमदनगर के जिला अस्पताल में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई।  मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अस्पताल में एडमिट मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

जानकारी के मुताबिक, आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के करीब लगी। जिस दौरान यह आग लगी, उस समय ICU वार्ड में 20 लोग मौजूद थे। ICU में कई मरीज ऐसे भी थे, जो वैंटिलेटर पर थे।

आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह प्रयास असफल रहा औऱ आग बेकाबू हो गई जिससे ICU में 10 मरीज आग की चपेट में आ गए। इसके बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

 जानकारी के मुताबिक,  मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी, पुलिसकर्मी और अस्पताल प्रबंधन के लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button