ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
देश

8 नवंबर की रात जब PM मोदी ने किया नोटबंदी का ऐलान, मच गई थी अफरा-तफरी

 8 नवंबर का दिन देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास में एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी दिन रात 8 बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने का ऐलान किया था। मोदी के इस ऐलान के बाद पूरा देश स्तब्ध रह गया था, क्योंकि किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी थी। जब बताया गया कि प्रधानमंत्री 8 नवंबर को पूरे राष्ट्र को संबोधित करेंगे तो माना जा रहा था कि मोदी कोई बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पुराने नोट रातोंरात बंद कर दिए जाएंगे।

नोटबंदी की यह घोषणा 8 नवंबर की रात से लागू हो गई थी। इससे कुछ दिन देश में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि, कुछ ही दिनों में 500 और 2000 के नए नोट जारी किए गए। सरकार ने ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है। देश में इससे पहले 16 जनवरी, 1978 को जनता पार्टी की गठबंधन सरकार ने भी इन्हीं कारणों से 1000, 5000 और 10,000 रुपए के नोटों का विमुद्रीकरण किया था।

विपक्ष ने पीएम मोदी के इस कदम की कड़ी आलोचना की थी और आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार देश को कई दशक पीछे ले गई, हालांकि धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई। जनता ने भी मोदी के फैसले में पूरा सहयोग किया था।

Related Articles

Back to top button