ब्रेकिंग
Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी जल्द इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे करेंगी कमबैक, फैंस पढ़ना ना भूलें…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती से सबको दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंबे समय से फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बनाएं हुए हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी के फैंस के लिए हम लेकर आए हैं एक खास खबर, बता दें कि जल्द शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।

जी हां, मशहूर अभिनेत्री और टीवी सेलेब्रिटी शिल्पा शेट्टी ने आखिर अपनी कमबैक फिल्म के नाम का एलान कर ही दिया। बड़े परदे पर आखिरी बार फिल्म ‘अपने’ में लीड रोल में दिखीं शिल्पा शेट्टी की कमबैक फिल्म होगी, ‘निकम्मा’। फिल्म मे शिल्पा को ध्यान में रखते हुए ही एक खास रोल लिखा गया है और फिल्म के लीड पेयर अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया के साथ फिल्म की कहानी में इस किरदार की भी बड़ी भूमिका रहने वाली है।

सूत्रों की मानें तो हिंदी सिनेमा में शिल्पा के अब तक के किरदारों में से ये किरदार सबसे रहस्यमयी किरदार होने वाला है। फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान अभी इस किरदार के बारे में किसी को कुछ ज्यादा बता भी नहीं रहे है। शिल्पा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और शूटिंग पर मौजूद सभी लोगों ने उनके पहले दिन सेट पर आने का खूब जश्न मनाया। बड़े परदे पर वापसी के अपने एहसास के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए शिल्पा कहती हैं, ‘हां, मैंने फिर सिनेमा की इस नई धारा में डुबकी लगाने का फैसला कर लिया है और बड़े परदे पर फिर से आने को लेकर मैं खुद भी काफी आशान्वित हूं। फिल्म निकम्मा की कहानी में मुझे काफी ताजगी दिख रही और शब्बीर के साथ काम करने के लिए भी मैं उत्साहित रही हूं। फिल्म मेरा किरदार बहुत अच्छा है और ऐसा कोई किरदार किसी फिल्म में पहले मैंने कभी नहीं किया।’

अगले साल गर्मियों में रिलीज होने जा रही फिल्म निकम्मा के निर्देशक शब्बीर खान कहते हैं, ‘शिल्पा शेट्टी एक ऐसा नाम है जिसे देश के हर कोने में लोग जानते हैं और उनको पहचानते हैं ऐसे में उनकी वापसी के लिए ऐसे ही किरदार की जरूरत थी। मुझे उनका साथ पाकर खुशी है औऱ मैं उनके फैंस को भी भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह किरदार मेरी फिल्म का सबसे अहम हिस्सा है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button