ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मनोरंजन

दबंगों ने बीच बाजार में युवक की रस्सी से बांधकर की पिटाई, 10 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश: देवास जिले में युवक की पिटाई का एक मामला सामने आया है। दरअसल, दबंगों ने पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की सरेआम बीच बाजार में ही रस्सी से बांध कर सड़क पर घसीटा और उसके साथ मारपीट की। वहीं बीच बाजार में हुई इस घटना के बाद जागी पुलिस ने क्षेत्र के 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र इटावा का है।

फंड के करीब 50 लाख रुपयों के विवाद से जुडा है मामला:
आपको बता दें कि राम सिंह झारे वाले का ब्याज का धंधा है और उसका इस क्षेत्र में काफी दबदबा है। पैसे के लेनदेन को लेकर दंबगो ने इटावा के रहने वाले राजेन्द्र दरबार को रस्सी से बांधकर घसीटा और उसके साथ मारपीट की। सीएसपी अनिल सिंह राठौड़ ने बताया कि इस विवाद के बाद करीब एक दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार फंड के करीब 50 लाख रुपयों को लेकर यह विवाद हुआ है।

बाजार में हुई घटना से लोगों में दहशत का माहौल, मूकदर्शक बनी पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल:
दरअसल,  बीच बाजार में हुई इस गुंडागर्दी के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। जहां यह वारदात हुई वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद इस घटना पर पुलिस के मूकदर्शक बने रहने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button