आवास दिलाने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर। बंधवापारा में रहने वाले युवक ने 10 महिलाओं से अटल आवास दिलाने के नाम पर सात लाख 50 हजार स्र्पये ले लिए। युवक ने स्र्पये लेने के बाद महिलाओं को नगर निगम की फर्जी रसीद भी थमा दी। आवास नहीं मिलने पर महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में पूछताछ की। इसमें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। महिलाओं ने युवक से अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर युवक परिवार के साथ आत्महत्या की धमकियां देने लगा। इससे डरी महिलाओं ने सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है।
सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाली मनीषा कोरी सिलाई का काम करती है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बंधवापारा में रहने वाले शिवनारायण कोरी से सामाजिक रूप से पहचान हुई थी। युवक ने महिला को अटल आवास दिलाने का झांसा देकर 24 अप्रैल 2021 को 75 हजार स्र्पये ले लिए। इसके साथ ही उसने समाज की ही मीना कोरी, भानमती कोरी, भारती कोरी, विदया देवी कोरी, कावेरी वस्त्रकार, शिवकुमारी कोरी, रूखमणी जाधव, आशा कोरी व उनके परिचित मीना यादव से भी 75-75 हजार स्र्पये ले लिए
युवक ने महिलाओं को नगर-निगम की रसीद भी दी। इससे महिलाओं को आवास मिलने का भरोसा था। चार महीने तक आवास नहीं मिलने पर महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में जाकर इस संबंध में पूछताछ की। इसमें पता चला कि रसीद फर्जी है। महिलाओं ने युवक से संपर्क कर अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर युवक परिवार के साथ आत्महत्या की धमकियां देने लगा। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस आरोपित से उसके साथियों के संबंध में जानकारी ले रही है।