ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

राजस्थान में बारिश ने काटा बवाल, अजमेर से पुष्कर तक सब पानी-पानी

राजस्थान में बारिश ने बवाल काटा हुआ है। जहां देखों वहां पानी ही पानी नजर आ रहा है। माउंट आबू से लेकर अजमेर तक और सीकर से लेकर पुष्कर हर जगह पानी का प्रकोप नजर आ रहा है। अजमेर में बारिश का हाल ऐसा है कि जिले में बाढ़ सरीखे हालात पैदा हो गए हैं। झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। वहीं इस तेज बारिश के कारण शहर में एक इमारत भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे कई लोगों के दबने की आशंका है। वहीं इस लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गय़ा। कई जगह तो बहाव इतना तेज रहा कि साइकिल, बाइक से साथ-साथ लोग भी बहने लगे।

वहीं पुष्कर में तो बारिश ने 33 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुष्कर सरोवर पानी से लबालब भर गया है। लोगों का कहना है कि इससे पहले ऐसे हालात 1975 में हुए थे। वहीं बुधवार रात को राज्य के माउंट आबू जिले में एक ही रात में सात इंच तक बारिश हुई थी। जिससे नदियों में उफान के बावजूद बांधों में पानी का आवक लगातार जारी है। वहीं अभी कुछ दिन पहले ही राजस्थान के सीकर में भी इतनी जोरदार बारिश हुई जिससे वहां का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इस ताबड़तोड़ बारिश से राजस्थान में अबतक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button