ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

वसीम र‍िजवी ने वसीयत में किया बड़ा ऐलान: मरने के बाद दफनाने के बजाए मेरा हो अंत‍िम संस्‍कार, मंदिर के महंत दें मुखाग्‍न‍ि

नई  दिल्ली:  शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी की वसीयत सामने आई है। इस वसीयत में उन्होंने एक बड़ी घोषणा की है।  दरअसल, वसीम रिजवी ने ऐलान किया है कि मरने के बाद उन्हें मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दफनाने की बजाय उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने वसीयतनामा भी तैयार कर लिया है, उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया कि मरने के बाद उनका शरीर हिंदू दोस्तों को सौंप दिया जाए और उनका अंतिम संस्कार किया जाए।

 मंद‍िर के महंत मेरी चिता को अग्नि दें
उन्होंने कहा कि डासना मंद‍िर के महंत नरस‍िम्‍हा नंद सरस्‍वती उनकी चिता को अग्नि दें। दरअसल,  रिजवी ने ये आरोप लगाया कि मुसलमान उनकी हत्या और गर्दन काटने की साजिश रच रहे हैं।

हिंदुस्तान के बाहर मेरी हत्या करने और गर्दन काटने की साजिश रची जा रही है
वसीम रिजवी ने अपने वीडियो में कहा कि हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के बाहर मेरी हत्या करने और गर्दन काटने की साजिश रची जा रही है, मुझ पर इनाम रखे जा रहे हैं। मेरा गुनाह इतना है कि मैंने 26 आयतों को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था, जो इंसानियत के प्रति नफरत फैलाती है। अब मुसलमान मुझे मार देना चाहते हैं और ये ऐलान किया है कि मुझे किसी कब्रिस्तान में कोई जगह नहीं देंगे।

कुरान से 26 आयतें हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में की थी याचिका दाखिल 
गौरतलब है कि वसीम रिजवी ने कुरान से 26 आयतें हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से ये याचिका खारिज हो गई थी, इसके बाद से ही रिजवी मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम समुदायों के निशाने पर हैं। मुस्लिम संगठन उनकी गिरफ्तारी की भी मांग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button