ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
खेल

भारत के लिए किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार सूर्यकुमार यादव ने कहा, कोहली ने मेरे लिए दिया था बलिदान

जयपुर। सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में जयपुर में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सहज महसूस किया और अगले साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है और उन्हें पता है कि बल्लेबाजी में उन्हें लचीलापन दिखाना होगा। सिमित ओवर के फार्मेट में सूर्यकुमार यादव से भारतीय टीम को काफी आशा है और उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 40 गेंदों पर 62 रन की पारी खेलकर भारत की 5 विकेट से जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था और मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि मैंने पारी की शुरुआत करने से लेकर सातवें नंबर तक बल्लेबाजी की है। बल्लेबाजी क्रम को लेकर मैं काफी लचीलापन दिखाता हूं। मैं अपनी फ्रेंचाइजी (आइपीएल टीम मुंबई इंडियंस) के लिए पिछले तीन साल से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा हूं इसलिए मैंने अधिक अंतर महसूस नहीं किया। सूर्यकुमार हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में छाप नहीं छोड़ पाए क्योंकि भारत ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। कोहली ने नामीबिया के खिलाफ अंतिम मैच में अनुभव के लिए सूर्यकुमार को अपने से ऊपर तीसरे नंबर पर भेजा और उन्होंने नाबाद 25 रन बनाए।

सूर्यकुमार ने कहा कि जब मैं पीठ में जकड़न के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाया तो काफी निराश था। मैं विश्व कप में छाप छोड़ना चाहता था जो नहीं कर पाया, लेकिन मैं विराट कोहली का आभारी हूं। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने पदार्पण किया था तो कोहली ने अपनी जगह का बलिदान करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ मुझे तीसरे नंबर पर भेजा था और खुद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। टी 20 विश्व कप 2021 के दौरान उसने मेरे से पूछा कि क्या मैं बल्लेबाजी के लिए जाना चाहता हूं तो मैंने कहा क्यों नहीं। उस मैच में मैंने नाबाद लौटने का लुत्फ उठाया।’

Related Articles

Back to top button