ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

राज्यसभा में भिड़े अमित शाह और दिग्विजय, इस मुद्दे पर हुई तीखी नोंकझोक

नई दिल्ली: राज्यसभा में शुक्रवार को आतंकवाद के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच नोंकझोंक हुई और सिंह द्वारा कानून का दुरुपयोग कर उन्हें ‘आतंकवादी’ घोषित करने की आशंका जताए जाने पर शाह ने उन्हें आश्वासन दिया कि अगर वह कुछ नहीं करेंगे तो कुछ नहीं होगा।
उच्च सदन में शाह और सिंह के बीच यह नोंकझोंक विधिविरूद्ध क्रिया कलाप निवारण (निरसन) विधेयक पर चर्चा के दौरान दिखाई दी। विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए सिंह ने इस विधेयक के प्रावधानों के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए कहा कि कोरेगांव मामले में उनका भी नाम जोड़ा गया है। उन्होंने आशंका जताई, ‘आप (सरकार) सबसे पहले मुझे ही उसमें (आतंकवादी की सूची में) डालेंगे।’ बाद में चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा,‘मैं उनको (सिंह को) आश्वस्त करना चाहता हूं, अगर कुछ नहीं करोगे तो कुछ नहीं होगा।’

इससे पहले गृह मंत्री ने यह भी कहा, ‘ दिग्विजय जी का गुस्सा मैं समझ सकता हूं। अभी अभी चुनाव हार कर आए हैं। उनका गुस्सा निकलना स्वाभाविक है।’ चर्चा में हिस्सा लेते हुए दिग्विजय सिंह ने आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों (समझौता एक्सप्रेस विस्फोट, मक्का मस्जिद विस्फोट और अजमेर शरीफ विस्फोट) में एनआईए की जांच के बाद अभियुक्तों के बरी होने का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button