ब्रेकिंग
रायसेन जिला जेल में सनसनीखेज वारदात: विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली; गंभीर हालत में भोपाल... दतिया के सरकारी SC हॉस्टल में बदहाली: चावल में कीड़े, बेड से बंधा मिला कुत्ता; तहसीलदार के छापे में ... राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी घमासान: नेहरू स्टेडियम को लेकर कांग्रेस और निगम आमने-सामने रायसेन में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा: हेल्थ कैंप के नाम पर 17 बुजुर्गों को भर्ती कर लाखों क... ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगातें; ऑनलाइन KCC पोर्टल और कृषक कवच योज... आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ...
देश

बैरागढ़ में अपहरण के आरोपित को तीन घंटे में पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

संत हिरदाराम नगर। सन्त हिरदाराम नगर बैरागढ़ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बालिका के अपहरण की वारदात के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और बच्ची को भी सकुशल उसके कब्जे से छुड़ा लिया था। इस घटना में सहयोग देने वाले पुलिसकर्मियों का सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने मंगलवार को सम्मान किया।

संस्कार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी ने की। समारोह में एसडीओपी अंतिमा समाधिया, थाना प्रभारी बृजेश शर्मा, उप निरीक्षक एमएल सोलंकी उमाशंकर मिश्रा, सुश्री प्रियंका राय, सुरेंद्र सिंह क्यों हनुमानगंज थाने के प्रधान आरक्षक धूम सिंह राजपूत सहित सहयोग देने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। समारोह में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम बंसल मंडल अध्यक्ष कमल विधानी, चंदू भाई ईसरानी एवं पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबूमल, बसन्त चेलानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे काउंसिल के अध्यक्ष राजेश बेलानी में स्वागत भाषण देते हुए कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान करना हमारा दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन रमेश जनयानी ने किया। गुलाब जेठानी ने आभार माना।

कर्तव्य निभाने वाले का सम्मान होना चाहिए

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अपहरण के आरोपी को 3 घंटे में गिरफ्तार करना पुलिस की मुस्तैदी परिणाम है, ऐसे पुलिस कर्मियों का समान होना चाहिए। पुलिसकर्मी कई बार अपने परिवार को छोड़कर भी ड्यूटी निभाते हैं, दरअसल वे 24 घंटे ड्यूटी करते हैं यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।

Related Articles

Back to top button