ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

चक्रवात के कारण बिलासपुर से गुजरने वालीे ये ट्रेनें शुक्रवार व शनिवार को रहेंगी रद

बिलासपुर। आंध्रप्रदेश व ओडिशा तट पर संभावित चक्रवाती तूफान जवाद को देखते हुए रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है। गुरुवार को कुछ ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से रवाना नहीं हुईं। वहीं तीन दिसंबर व चार दिसंबर को भी कई ट्रेनें रद रहेंगी। रेलवे ने यह निर्णय सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। पर इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खासकर ऐसे यात्री जिन्होंने महीनों पहले यात्रा की योजना बनकर रिजर्वेशन कराए होंगे। अब वे तक गंतव्य तक नहीं जा पाएंगे या फिर उन ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ेंगी, जिन्हें रद नहीं की गईं है।

रेलवे ने जिन ट्रेनों का परिचालन किया है। उनमें सबसे पहले 18517 कोरबा- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस है। यह ट्रेन तीन दिसंबर को नहीं चलेगी। इसी तारीख को 18477 पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, 18518 विशाखापट्टनम- कोरबा एक्सप्रेस, 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस, 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस व 18425 पुरी – दुर्ग एक्सप्रेस भी नहीं चलेंगी।

गुरुवार को ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस को भी रद कर दी गई। यात्रा के कुछ घंटे पहले अचानक ट्रेन रद होने से यात्रियों को झटका भी लगा। 22909 वल्साड – पुरी एक्सप्रेस भी नहीं छूटी। शुक्रवार के साथ- साथ यात्रियों को शनिवार को इसी तरह की समस्याओं से जुझना पड़ेगा। रेलवे ने 12807 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस और 22974 पुरी – गांधीधाम एक्सप्रेस को रद रखने का निर्णय लिया है।

इसकी सूचना यात्रियों के मोबाइल पर भी दी गई है। हालांकि रिफंड को लेकर दिक्कत नहीं आएगी, सभी यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। रेलवे जब किसी ट्रेन को रद करती है, उसका पूरा रिफंड यात्रियों को देती है।

Related Articles

Back to top button