ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
देश

कांग्रेस ने कहा, किसानों पर नहीं लगेगा मंडी शुल्क, भाजपा फैला रही भ्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंडी शुल्क को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने साफ किया है कि किसानों को मंडी शुल्क नहीं लगेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय झूठ बोलकर दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मंडी शुल्क किसानों से लिया जाएगा, जबकि हकीकत यह है मंडी शुल्क व्यापारियों से लिया जाएगा।

इस राशि का इस्तेमाल कृषक कल्याण और मंडी समितियों की मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने में होगा। भाजपा मंडी शुल्क पर घड़ियाली आंसू बहा रही। शुक्ला ने कहा कि इसी भाजपा ने मंडियों को समाप्त करने के लिए काला कानून बनाया था। आज भाजपाई मंडियों की उपयोगिता बता रहे हैं।

शुक्ला ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदनीयत छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के किसानों के सामने बेपर्दा हो चुकी है। ये किसानों को गुलाम बनाने की मानसिकता रखते हैं। तभी तो तीन काले कानून लाए थे। अब जबकि किसानों व कांग्रेस के दबाव में उनकी मंशा पर पानी फिर गया, केंद्र सरकार किसानों के साथ बारदाने की कमी और उसना चावल नहीं खरीदने जैसी साजिश रच रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप व्यवस्थित रूप से किसान के धान का दाना-दाना खरीदना शुरू हो चुका है।

मंडी शुल्क बढ़ने पर भाजपा हुई थी मुखर

मंडी शुल्क में वृद्धि का आदेश आने पर किसानों के विरोध के साथ भाजपा भी मुखर हुई थी। कृषि उत्पादन आयुक्त डा. कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में राज्य की मंडियों में राज्य या राज्य के बाहर से आने वाले सभी उत्पादों पर यह शुल्क लागू होने का उल्लेख है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि शुल्क किसानों से नहीं बल्कि व्यापारियों पर लागू होगा।

Related Articles

Back to top button