Breaking
शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी.. छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी? कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है... हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना? कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी

RSS-BJP पर सीएम अशोक गहलोत का हमला, बोले-ये ‘जय श्रीराम’ बोलकर

जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लगता है कि देश में सिर्फ भाजपा और आरएसएस वाले ही हिंदू है बाकी कोई हिन्दू ही नहीं है। देश को बांटते हुए इन्होंने सीता-माता और राम का भी बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अमर जवान ज्योति पर एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे, इस दौरान ये बातें कही। मुख्यमंत्री गहलोत बोले कि क्यों ये लोग जय सिया राम नहीं बोलते। क्यों ये जय श्री राम बोलते हैं। ये लोग सिर्फ नफरत और भय फैलाते हैं। लोगों को भड़काते हैं। जबकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश को जोड़ दिया है। जब ‘जय सिया राम’ का नाम लिया तो पूरा देश एक साथ बोल रहा है ‘जय सिया राम’। अब भाजपा का नफरत का खेल नहीं चलेगा और जल्दी ही जनता इनको ठीक करेगी। इनको राम पर विश्वास नहीं है। इनको तो हिन्दू, मुस्लिम में भेद करना है। जबकि हम कहते हैं कि सब समान है। यह गांधी का देश है जो प्रेम और भाई चारे से ही चलेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को अमर जवान ज्योति से 167 नए एम्बुलेंस (बेसिक लाइफ सपोर्ट-108) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एम्बुलेंस को विभिन्न जिलों में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने के लिए बेडे़ में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस निरीक्षण मोबाइल एप्लीकेशन का भी विमोचन किया, जिसके माध्यम से इन एम्बुलेंस वाहनों के मूवमेंट का प्रभावी निरीक्षण किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में जहां मात्र 41 प्रतिशत आबादी के पास स्वास्थ्य बीमा है। वहीं राजस्थान में आज 90 प्रतिशत लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभों से वंचित नहीं रहे।

कोरोना का शानदार प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के दौरान शानदार प्रबंधन हुआ। यहां के भीलवाड़ा मॉडल की पूरे विश्व में सराहना की गई। राज्य का स्वास्थ्य ढांचा किसी भी प्रकार चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं का शानदार क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आज राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बन चुका है।

शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी..     |     छत्तीसगढ़: BSF जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 जवान घायल     |     पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी?     |     कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है आपकी कुर्सी     |     हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना?     |     कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार     |     डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें