ब्रेकिंग
Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल... Mohali Court News: विक्की मिड्डूखेड़ा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई; मोहाली कोर्ट ने गुगनी के खिलाफ तय... Ludhiana News Update: लुधियाना में गैंगस्टरों और ड्रग माफिया की खैर नहीं! स्पेशल ADGP कौस्तब शर्मा न...
देश

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की राज्‍यों के साथ बैठक, दिए ये निर्देश

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही नहीं ओमिक्रोन के मामलों में बढ़ोतरी भी जारी है। बुधवार को पश्चिम बंगाल में एक जबकि तेलंगाना में दो मामले सामने आए। महामारी के बढ़ते खतरे के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बुधवार को मेडिकल आक्सीजन उपकरणों और प्रणालियों के संबंध में तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक बैठक की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में भूषण ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में मेडिकल आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति बेहद महत्वपूर्ण है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वे संक्रमण के इलाज में इस्‍तेमाल होने वाली आठ महत्वपूर्ण दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करें साथ ही टीकाकरण पर विशेष फोकस करें। केंद्र ने राज्‍यों को अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा करने को भी कहा था। सरकार ने राज्‍यों से कहा था कि यह सुनिश्चित कर लें कि सभी अस्पतालों में पीएसए संयंत्र, वेंटिलेटर और आक्‍सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrators) का परिचालन सुचारू रूप से हो रहा है या नहीं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से नाराजगी जताते हुए कहा था कि इस बात को जानकर हैरानी होती है कि केंद्र की ओर से दिए गए कई वेंटिलेटरों की अभी पैकिंग तक नहीं खोली गई है। यही नहीं कई वेंटिलेटरों का इस्तेमाल तक नहीं किया गया है। ऐसी लापरवाही पर नजर रखने की जरूरत है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आक्‍सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrators), पीएसए, आक्सीजन संयंत्र और वेंटिलेटर लगाए जाएं। इसकी भी जांच की जानी चाहिए कि ये संयंत्र सही तरीके से काम कर रहे हैं कि नहीं…

केंद्र सरकार ने मास्क का इस्तेमाल कम होने का हवाला देते हुए यह भी आगाह किया था कि लोग जोखिम मोल ले रहे हैं जबकि अभी मास्क हटाने का वक्त नहीं आया है। हम सभी को याद रखने की जरूरत है कि वैक्‍सीन की दोनों खुराक लेने के साथ मास्क का इस्‍तेमाल भी बेहद जरूरी है। राज्यों से कहा गया था कि कोविड-19 जांच का दायरा बढ़ाएं और निगरानी पर ध्यान दें ताकि मरीजों की जल्द पहचान हो सके। केंद्र ने सभी जिलों में आरटी-पीसीआर जांच सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Back to top button