ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिग्गज नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज देर रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं।  स्वराज को रात करीब दस बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया। उनके गुर्दों का प्रत्यारोपण करीब तीन वर्ष पहले किया गया था। हालांकि वह उससे उबर गयी थीं।  इसबीच केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन समेत अनेक मंत्री और राजनेता एम्स पहुंच गये हैं।
PunjabKesari
इससे पहले सुषमा स्वराज ने लोकसभा में मंगलवार को पास हुए जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “प्रधान मंत्री जी – आपका हार्दिक अभिनन्दन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।
PunjabKesari
बता दें कि ढाई साल पहले सुषमा स्वराज ने अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। 2019 में हुए आम चुनाव में उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। सुषमा स्वराज के निधन पर कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, “हमें सुषमा स्वराज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदना।
PunjabKesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button