ब्रेकिंग
Jamui Minor Girl Harassment Case: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब त... Jitan Ram Manjhi on Jamui Case: 'सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं', जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM सं... Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक...
मनोरंजन

अवॉर्ड फंक्शन में बुलाकर ‘शक्तिमान’ की ‘गीता विश्वास’ का किया अपमान, एक्ट्रेस ने गुस्से में छोड़ा स्टेज

नई दिल्ली। 90 के दशक में अपने अभिनय से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री वैष्णवी महंत का एक अवॉर्ड शो में अपमान किया गया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अवॉर्ड फंक्शन को बीच में ही छोड़कर वापस घर जाने का फैसला किया। वैष्णवी महंत ने कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने छोटे पर्दे Wके लोकप्रिय सीरियल शक्तिमान में भी अभिनय किया।

वैष्णवी महंत ने शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं हाल ही में अवॉर्ड शो में हुए अपने अपमान के बारे में वैष्णवी महंत खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया है। वैष्णवी महंत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें मुंबई ग्लोबल आर्चिवर्स अवॉर्ड फंक्शन में बुलाकर उनका अपमान किया गया।

वीडियो में वैष्णवी महंत कहती हैं, ‘आज मैं एक अवॉर्ड लेने गई थी और मुझे बेस्ट एक्ट्रेस फॉरएवर अवॉर्ड मिलने जा रहा था। मैं वहां टाइम पर पहुंची, लेकिन मुझे काफी इंतजार करना पड़ा। बार-बार पूछने पर बताया गया कि आपको स्टेज पर बुलाया जाएगा। मैं अवॉर्ड पाने के लिए पागल नहीं हैं, लेकिन अगर कोई सम्मान देता है तो उसे ले लेना चाहिए। यही सोचकर मैं वहां गई थी। वहां बाकी सिलेब्रिटी भी आए।’

वैष्णवी महंत ने आगे कहा, ‘सबको अवॉर्ड दिया गया और सब उसके लायक भी थे, लेकिन जब मेरी बारी आई तो सृष्टि माहेश्वरी के साथ मेरा अनाउंसमेंट किया गया किसी और को अवॉर्ड देने के लिए और उन्होंने बोला वंदना। मुझे लगा होगी कोई वंदना, जिसे बुलाया जा रहा है। कोई वंदना आई नहीं स्टेज पर और वह मुझे ही देखे जा रहे थे। जबकि तीन सिलेब्रिटी स्टेज पर आए और उन्होंने मेरा नाम बाकायदा इनके सामने लिया वैष्णवी..। शक्तिमान, वैष्णवी। फिर यह ऑर्गनाइजर, जिनके मैंने 2 अवॉर्ड फंक्शन अटेंड किए हैं। फिर भी यह मेरा नाम वंदना लिखते हैं।’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘जब मेरी बारी आई अवॉर्ड लेने की तो वहां पर भी उन्होंने मेरा नाम वंदना अनाउंस किया। ऐसा नहीं कि बाद में सही करके आप कलाकार या सिलेब्रिटी को स्टेज पर बुलाओ। यह मेरे लिए काफी बेज्जती से भरा था। मैं स्टेज पर गई और मैंने कहा सॉरी, मैं यह अवॉर्ड नहीं ले सकती, क्योंकि आप जानते ही नहीं हैं कि आप किसको अवॉर्ड दे रहे हैं। आपने जिसे बुलाया है, उसका नाम ही आप नहीं जानते। मुझे इस अवॉर्ड की जरूरत नहीं है। यह मेरे लिए काफी हैरान करने वाला था, क्योंकि मैं इस फील्ड में लंबे समय से काम कर रही हूं। मैंने ऐसी उम्मीद नहीं की थी। मैंने अवॉर्ड नहीं लिया और चली गई, क्योंकि मैंने सोचा कि सेल्फ रिस्पेक्ट किसी भी अवॉर्ड से बढ़कर है।’

वैष्णवी महंत ने फैंस से मिल रहे प्यार को लेकर वीडियो के आखिरी में कहा, ‘मुझे आज तक जो प्यार और सराहना आप लोगों से मिली है, वह किसी भी अवॉर्ड से बढ़कर है। मुझे यकीन है कि मुझे आगे भी ऐसे ही प्यार मिलता रहेगा।’ सोशल मीडिया पर वैष्णवी महंत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button