ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

अनंतनाग मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी

श्रीनगर : जिला अंतनाग के मोमन हाल अरवानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकवादी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ये आतंकी किस संगठन से संबंधित था, इस बारे में भी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। इलाके में अभी भी एक से दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

अनंतनाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अपना शिकंजा कसते हुए सुरक्षाबलों ने आज सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जिला अनंतनाग के मोमन हाल अरवानी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। आज सुबह जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू की तभी इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि जवाबी कार्रवाई से पहले सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को आत्मसपर्मण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने हथियार डालने से इंकार कर दिया

सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

आपको जानकारी हो कि गत बुधवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर में दो अलग-अलग हमलों में एएसआइ समेत दो लोगों की हत्या कर दी थी। पहला हमला दक्षिण कश्मीर के बिजबेहाड़ा इलाके में किया गया था। आतंकवादियों ने घात लगाकर असिस्टेंट पुलिस सब इंस्पेक्टर पर गोलियां बरसाई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में एएसआई इलाज के दौरान बलिदान पा गए

उसके आधे घंटे के भीतर आतंकवादियों ने दूसरा हमला एक आम नागरिक पर किया। श्रीनगर के डाउन-टाउन इलाके में आतंकवादियों ने घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति राउफ को मौत के घात उतार दिया। इन दोनों वारदातों की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड कहे जाने वाले आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरएफ ने ली।

Related Articles

Back to top button