ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

राहुल द्रविड़ को नोटिस भेजने पर बीसीसीआई पर भड़का ये दिग्गज, कहा- भगवान भला करे भारतीय क्रिकेट का…

नई दिल्ली : बीसीसीआई में कई दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वह न चाहते हुए भी विवादों में घिर रजा रहा है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ को नोटिस भेजे जाने पर बीसीसीआई को आड़े हाथों लिया है। गौर हो कि बीसीसीआई के अधिकारी ने राहुल द्रविड़ को भी ‘हितों के टकराव’ मामले में नोटिस भेजकर 10 दिन के अंदर सफाई मांगी। इस पर नाराज सौरव गांगुली उर्फ़ दादा ने द्रविड़ के बचाव में कहा, ‘भगवान भला करें इंडियन क्रिकेट का।’ द्रविड़ को नोटिस भेजे जाने पर सौरव गांगुली ने ट्वीट करके अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “भारतीय क्रिकेट में ‘हितों के टकराव’ नाम का नया फैशन चल रहा है।

भारतीय क्रिकेट का भगवान भला करे। अब द्रविड़ को भी बीसीसीआई के एथिक्स अधिकारी ने नोटिस भेज दिया।” इसके बाद ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी मैदान में उतर पड़ें और उन्होंने भी कहा भारतीय क्रिकेट को अब खुदा ही बचाए। बता दें की राहुल द्रविड़ फिलहाल बैंगलोर स्थित रास्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोच हैं। उन पर बीसीसीआई के एथिक्स अधिकारी डी.के. जैन ने नोटिस भेज हितों के टकराव के मुद्दे पर सफाई मांगी है। जैन ने यह फैसला मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य संजीव गुप्ता की ओर से की गई शिकायत के बाद लिया है।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि द्रविड़ जो हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक नियुक्त किए गए हैं वह इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष भी हैं और इस कंपनी के पास आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मालिकाना हक भी है। अधिकारी ने कहा, “हां, द्रविड़ को जैन ने पिछले सप्ताह नोटिस भेजा है और दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।” एमपीसीए के अजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने पहले भी सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के खिलाफ भी हितों के टकराव की शिकायत की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button