ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

चाहर बंधुओं की गेंदबाजी के मुरीद हुए कोहली, तारीफ में कही ये बात

प्रोविडेंस : भारत के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले चाहर बंधुओं की तारीफ की है। कोहली ने कहा कि राहुल ने जहां नई गेंद से कमाल किया, वहीं दीपक ने शानदार स्विंग गेंदबाजी का नमूना दिया। दीपक चाहर ने पहले स्पैल में तीन ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिये। वेस्टइंडीज की टीम छह विकेट पर 146 रन बनाये। राहुल ने 27 रन देकर एक विकेट लिया। कोहली ने कहा, ‘‘हम कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे। हमने चाहर बंधुओं को मौका दिया। राहुल का यह पहला मैच था, जबकि दीपक ने वापसी की।

राहुल ने नई गेंद से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिच से गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी। आसमान में बादल थे, लेकिन दीपक ने स्विंग गेंदबाजी से तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया और वे बड़ा स्कोर नहीं बना सके।’’ कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें कुशल गेंदबाज बताया, लेकिन कहा कि वह सबसे ज्यादा दीपक के प्रदर्शन से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, ‘‘भुवनेश्वर ने शुरूआती दबाव बनाया। वह हमेशा पेशेवर प्रदर्शन करता है और काफी हुनरमंद गेंदबाज है।

मैं हालांकि दीपक से काफी प्रभावित हुआ। हमारी टीम के लिये यह अच्छा दिन था।’’ जीत के लिये 147 रन के लक्षय़ के जवाब में कोहली ने 45 गेंद में 59 रन बनाये जबकि ऋषभ पंत ने 42 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी के बारे में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत है। मैं अपना काम करता हूं। मैं अपने लिये नहीं खेलता। मैं इसी तरह पिछले 11 साल से खेल रहा हूं और मुझ पर कोई दबाव नहीं है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button