ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

CM योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज कहा- इत्र वाले के मित्र जेब में बोतल लेकर कर रहे नौटंकी

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के एक तस्वीर को लेकर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के बबुआ अपनी जेब में बोतल लेकर फिर रहे हैं। अब उनका जनता के सामने जब अपना असली चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है तो स्वीडन में बनी बोतल को अपनी जेब में रख करके एक नई नौटंकी करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा  कि सपा के  नेताओं के घरों की दीवारों से भी देवी लक्ष्मी अब निकलने लग गई हैं। नोटों की गड्डियां अनगिनत, गिने नहीं जा रहे हैं। तीन दिन से गिने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘गिनते-गिनते सभी अधिकारी जब थक गए हैं।

दरअसल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां अखिलेश यादव ने JPNIC की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की । वहीं  उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में  JPNIC की दुर्दशा देखकर भी दुख होता है तथा भाजपा की विकास विरोधी सोच पर क्षोभ भी। ये परम आदरणीय जय प्रकाश का अपमान भी है स्वतंत्रता व लोकतंत्र के रक्षकों के प्रति कुठिंत भाजपाई की सोच का प्रमाण है। भाजपा स्वतंत्रता व लोकतंत्र की विरोधी है।

Related Articles

Back to top button