ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

RBI के नतीजों के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 100 अंक बढ़ा

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद होने के बाद गुरुवार को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। सप्‍ताह के चौथे कारोबारी दिन शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स 100 अंकों से ज्‍यादा तेजी के साथ 36 हजार 800 के स्‍तर पर आ गया। निफ्टी की बात करें तो यह 30 अंक की बढ़त के साथ 10 हजार 900 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा।

इस बीच रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 70.80 के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को रुपये में लगातार पांचवें दिन गिरावट देखी गई थी और डॉलर के मुकाबले यह 8 पैसा टूटकर 70.89 पर बंद हुआ था।

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 286.35 अंक लुढ़क कर 36 हजार 690 पर और निफ्टी 92.75 अंकों की गिरावट के साथ 10 हजार 855 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह रिजर्व बैंक के मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button