ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

जम्मू- कश्मीर की सड़कों पर हालात सामान्य, श्रीनगर में अलर्ट जारी

मिशन कश्मीर मोदी सरकार के बड़े एक्शन ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। वहीं  जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को कमजोर करने को लेकर पाकिस्तान बौखला गया है। बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार को भारत से अपने द्विपक्षीय संबंध तोड़ने का ऐलान किया। दूसरी ओर भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य करने में जुटी हुई है। बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल कश्मीर की सड़कों पर आम लोगों के साथ घूमते दिखे। जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख भी अब केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। लेह में इस फैसले को लेकर जश्न का माहौल है, हालांकि करगिल जिले में अभी भी धारा 144 लागू की गई है। करगिल में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार की सुबह सामान्य हालात में हुई है। लोग घरों के बाहर बाजार में अपनी जरूरत का सामान लेने निकले हैं।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान समर्थित आतंकियों में बौखलाहट है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बौखलाहट में जैश और लश्कर के आतंकी सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला कर सकते हैं। पाकिस्तान अपनी खतरनाक ‘मुजाहिद बटालियन’ का इस्तेमाल लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए कर सकता है। यह आतंकी हमला फिदायीन हो सकता है। इस खुफिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में अभी भी सुरक्षाबल की तैनाती है। कई जगह धारा 144 लागू की गई है, हालांकि कुछ जगहों पर समय-समय पर इसमें छूट दी गई ताकि लोग रोजाना का सामान ले सके। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल बुधवार को शोपियां की सड़कों पर आम कश्मीरी लोगों के साथ दिखे और बातचीत की। साथ ही उनके साथ खाना भी खाया। बुधवार को भी ऐसे कई वीडियो सामने आए थे, जिसमें दिख रहा था कि कश्मीरी लोग आसानी से बाजार में घूम रहे हैं और अपनी जरूरत का सामान ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में हालात बेशक थोड़े ठीक लग रहे हैं लेकिन धारा 144 अभी भी लागू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button