ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

छत्‍तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति की सीएम ने समीक्षा कर कहा- रोजाना बढ़ाएं कोरोना जांच की संख्या

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय आपात बैठक ली। बैठक के दौरान सीएम ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही रोजाना कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए कहा है। इसके अलावा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश मुख्‍यमंत्री ने दिए।

लाकडाउन को लेकर बघेल ने कहा कि यह सबसे अंतिम विकल्प होगा। पहले बाकी उपाय करेंगे। लाकडाउन का फैसला सभी पक्षों से बात करने के बाद लेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।

इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री सर्व रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग मौजूद है।

इन जिलों में सबसे अधिक सक्रिय मरीज

जिला सक्रिय मरीजों की संख्या

रायपुर 301

दुर्ग 112

बिलासपुर 235

रायगढ़ 257

कोरबा 97

जांजगीर-चांपा 69

इस तरह बढ़ रहा मरीजों का ग्राफ

तारीख प्रदेशभर में रायपुर में

24 दिसंबर 23 9

25 दिसंबर 37 5

26 दिसंबर 46 7

27 दिसंबर 49 5

28 दिसंबर 69 13

29 दिसंबर 106 12

30 दिसंबर 150 28

31 दिसंबर 190 51

01 जनवरी 279 73

02 जनवरी 290 90

सर्दी-खांसी के बढ़े मरीज

एक तरफ जहां कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है वहीं राजधानी समेत प्रदेशभर में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। खासकर वायरल फीवर के मरीज अधिक मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक सैंपलों की जांच करके कोरोना की रोकथाम करने को कड़े निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button