ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

विजयवर्गीय की फिसली जुबान यशोधरा राजे को बताया मुख्यमंत्री, कांग्रेस बोलीं- भतीजे से मनमुटाव जगजाहिर

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कह दिया। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का आभास हुआ तो विजयवर्गीय ने कहा कि शायद ये भगवान की इच्छा है, इसलिए मेरे मुंह से निकला है। दरअसल, इंदौर में 71वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल स्पर्धा के उद्घाटन समारोह हो रहा था इसे संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसल गई और उन्होंने खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया को मुख्य अतिथि कहने की बजाय मुख्यमंत्री कह दिया।

विजयवर्गीय ने अपनी बात संभालते हुए कहा कि शायद यह भगवान की इच्छा है, इसलिए मेरे मुंह से मुख्यमंत्री निकला। कभी-कभी ऊपर से सप्तऋषि निकलते हैं और वो कहते हैं, ऐसा ही हो। उन्होंने कहा,’अगर बोल दिया तो यशोधरा मुख्यमंत्री जरूर बनेंगी। कैलाश विजयवर्गीय इस बयान के बाद बवाल मच गया।

कांग्रेस ने कसा तंज
कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस नेताओं को भी भाजपा को घेरने का मौका मिल गया। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच अब कैलाश विजयवर्गीय ने नया नाम उछाला… भतीजे से जगज़ाहिर मनमुटाव के बीच विजयवर्गीय ने भुआ का नाम उछाला… प्रदेश में भुआ – भाई का अब नया गठबंधन…

Related Articles

Back to top button