ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला कांड, कर्ज के दलदल में फंसे शेफ ने की मां, पत्नी और दो... उत्तर प्रदेश के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बढ़ा हुआ वेतन और एरि... Delhi Metro Extra Trips GRAP 2: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गा... Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा...
टेक्नोलॉजी

जान लें Google Maps के सीक्रेट फीचर, जो आपके सफर को बना देंगे आसान

नई दिल्ली।  आमतौर पर गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल ड्राइविंग के दौरान सही रूट सेलेक्ट पता करने में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल मैप केवल रास्ता सर्च करने तक ही सीमित नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में गूगल मैप में कुछ शानदार फीचर्स को जोड़ा गया है, जो ना सिर्फ आपके सफर बल्कि आपकी लाइफ को आसान बना देंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

Google Maps का ट्रैवल शेड्यूल

गूगल मैप पर आप ट्रैवल शेड्यूल तैयार कर सकते हैं। आमतौर पर लोग अपने ट्रैवेल शेड्यूल को ऑफिशियल या पर्सनल ईमेल पर सुरक्षित करते हैं। लेकिन बता दें कि आप गूगल मैप अपना ट्रैवेल चार्ट कर सकते हैं। गूगल मैप हॉलिडे फ्लाइट बुकिंग, होटल, रेंटल कार और रेस्टोरेंट रिजर्वेशन एक क्लिक में दिखाता है।

कैसे बनाएं ट्रैवेल शेड्यूल

  1. Google Maps पर जाइये, बॉटम मेन्यू में सेव्ड ऑप्शन पर टैप करें।
  2. रिजर्वेशन पर क्लिक करते ही आपको अपने सभी अपकमिंग रिजर्वेशन की एक लिस्ट मिलेगी. ये लिस्ट आपके जीमेल से गूगल मैप पर आती है।
  3. इससे आप अपने रिजर्वेशन की तारीख और लोकेशन सब जान जाएंगे।
  4. डायरेक्ट गूगल मैप्स सर्च बॉक्स में जाकर ‘माय रिजर्वेशन’ भी सर्च कर सकते हैं.

कैसे बुक करें डिनर टेबल

  1. गूगल मैप के जरिए आप डिनर टेबल बुक कर सकते हैं।
  2. इसके लिए Google Maps पर जाइए
  3. रेस्टोरेंट्स ऑप्शन पर टैप कर आपको नजदीकी जगहों की लिस्ट मिल जाएगी।
  4. फिर आप अपनी पसंद के हिसाब से रेस्टोरेंट सेलेक्ट कर लें।
  5. इसके बाद गूगल पे की ममद से पेमेंट भी किया जा सकेगा।

ट्रांसपोर्ट स्टेशन डायरेक्टरी

गूगल मैप एयरपोर्ट, मॉल और ट्रांसपोर्ट स्टेशन का डायरेक्टरी पेज तैयार करने की सुविधा देता है। इससे अपने आसपास खाने की जगह और फ्लाइट से पहले सामान खरीदने की नजदीकी जगह सर्च कर सकेंगे. इतना ही नहीं यह फीचर ये भी बताएगा कि दुकान किस फ्लोर पर स्थित है.

Related Articles

Back to top button