ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

महू में बदमाशों ने बड़गौंदा थाने की पुलिस पर पथराव कर की मारपीट, छीनी रायफल

महू। बुधवार रात करीब दो बजे बड़गौंदा थाने के पुलिसकर्मियों का सामना लूट की वारदात कर लौट रहे कुछ बदमाशों से हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों के सामने छह बदमाश थे। बदमाशों ने पुलिस पर पथराव कर उनके साथ मारपीट की और उनकी रायफल छीन कर भाग गए। इस घटना में एसएफ का एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की खबर मिलने के बाद सुबह एसपी ग्रामीण भी महू पहुंचे और घायल जवान से बातचीत की। एसपी ने हमलावरों की तलाश तेज कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने को कहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने सैन्य क्षेत्र के नजदीक स्थित एक निजी स्कूल कर्नल्स एकेडमी में घुसने की कोशिश की थी। यहां उन्हें जब सुरक्षाकर्मी ने रोका तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी रायफल छीनकर भाग गए। चौकीदार ने इसकी खबर पुलिस को कर दी थी। इसके बाद वे कच्चे रास्ते से भागते हुए पलासिया गांव पहुंचे। यहां चौकी से कुछ दूर मुख्यमार्ग पर ही उनका सामना डायल 100वाहन से हो गया। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो बदमाशों ने उन पर पथराव कर दिया और बाद में उनके साथ मारपीट की। इस दौरान एक पुलिस जवान पर बदमाश ने उसी रायफल की बट से हमला कर दिया जिसे वह स्कूल के चौकीदार से छीनकर लाया था।

इस हमले में एसएफ का जवान राजेंद्र जाट बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान उसकी रायफल भी गिर गई जिसे बदमाशों ने उठा लिया और भाग गए। घायल जवान को मध्यभारत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। एसपी बिरदे ने जल्द से जल्द उक्त बदमाशों को पकड़ने के लिए कहा है। इसके बाद से ही सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि उक्त बदमाश दूसरे जिलों में भी भाग सकते हैं। ऐसे में दूसरे जिलों की पुलिस को भी सूचना दी गई है।

Related Articles

Back to top button