ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
विदेश

पाकिस्तान में बढ़ने लगा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में सामने आए 7,500 से ज्यादा नए मामले

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण एक बार से स्थिति बिगड़ने लगी है। यहां संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में यहां साढ़े सात हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पाकिस्तान के नेशनल कमांड और आपरेशन सेंटर ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड​​​​-19 के 7,586 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं।

जियो टीवी ने बताया कि पाकिस्तान के एनसीओसी के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद शुक्रवार को सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। इस दौरान 7,678 केस सामने आए थे। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 58,334 परीक्षण किए गए, जिनमें से 7,586 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जिससे देशभर में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,367,605 हो गई है। देश की सकारात्मकता दर अब 13 फीसद की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।

इसी अवधि के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 20 लोगों की मृत्यु हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 29,097 पहुंच गई है। इसके अलावा, देश के सक्रिय कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 70,263 हो गए है, जो चार महीनों में सबसे अधिक हैं। जियो टीवी के अनुसार, पाकिस्तान में आखिरी बार 16 सितंबर, 2021 को 65,725 सक्रिय मामले दर्ज किए थे। पाकिस्तान वर्तमान में कोरोनोवायरस की पांचवीं घातक लहर का सामना कर रहा है, और देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रकोप के बीच निचली अदालतों में काम करने वाले पांच दर्जन स्टाफ सदस्यों के साथ 15 जज संक्रमित हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button