ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
छत्तीसगढ़

रतनपुर क्षेत्र के खेत में लावारिस मिली 50 हजार की लकड़ी

बिलासपुर। वनमंडल उड़नदस्ता ने रतनपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरबाभांवर के एक खेत में 50 हजार की लकड़ा बरामद की है। साल, सागौन व बीजा प्रजातियों की यह लकड़ियां लावारिस पड़ी हुई थी। जिस पर संदेह है वह घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। हालांकि वनकर्मी निगरानी में जुटे हैं। संदेही के आते ही घर दबिश दी जाएगी।

उड़नदस्ता प्रभारी एचसी शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कोरबाभांवर निवासी परमेश्वर जगत ने घर पर बड़ी मात्रा साल, सागौन व बीजा की लकड़ियां रखी है। इसे वह जंगल से काटा है। प्रभारी ने जानकारी वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को दी। इसके बाद टीम सर्चवारंट लेकर परमेश्वर जगत के घर पर दबिश दी। पर परमेश्वर के घर ताला लगा हुआ था। पूछताछ करने पर पता चला कि सुबह से ही परिवार सहित कही गया हुआ है।

उड़नदस्ता टीम ने काफी देर तक लौटने का इंतजार किया। पर वह नहीं पहंुचा। ऐसी स्थिति रतनपुर परिक्षेत्र के वनकर्मियों को घर की निगरानी और लौटने पर सूचना देने की बात कहकर टीम लौटने वाली थी। इससे पहले कर्मियों को आसपास की जांच करने के लिए कहा गया। इस बीच उन्हें परमेश्वर जगत के घर से लगे एक खेत में साल, सागौन, बीजा व अन्य प्रजातियों लकड़ियां मिलीं। इस दौरान टीम ने खेत मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि इसे वह देखा ही नहीं है किसी ने जानबूझकर फेंका है।

उड़नदस्ता को आशंका है कि यह परमेश्वर ने ही किया है। उसे टीम के छापामार कार्रवाई की भनक लग गई होगी और वह लकड़ियों को खेत में फेंककर फरार हो गया होगा। वह अब तक घर भी नहीं लौटा है। हालांकि टीम को उसके आने का इंतजार है। तलाशी लेने पर उसके घर से भी बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद होने की उम्मीद है। बरामद लकड़ी की नापकर उसे रतनपुर डिपो में रखा गया है। साथ ही मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अपराध भी दर्ज कर लिया गया।

दो साल पहले भी हुई थी कार्रवाई

उड़नदस्ता प्रभारी व रेंजर एचसी शर्मा ने बताया कि परमेश्वर जगत वनोपज का अवैध कारोबार करता है। दो साल पहले भी उसके खिलाफ तत्कालीन वन परिक्षेत्र व टीम ने वनोपज जब्त करने की कार्रवाई की थी।

Related Articles

Back to top button