ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
बिहार

MLC Election: भाजपा-जदयू में सीट शेयरिंग पर बनी सहमती, डिप्टी CM बोले- जल्द करेंगे घोषणा

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू में सीटों के बंटवारे पर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। वहीं अब यह मामला सुलझ गया है। दरअसल, आज दोनों दलों में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है।

आपकों बता दें कि बिहार में काफी दिनों के बाद आज जदयू और भाजपा के शीर्ष नेताओं में मुलाकात हुई। पटना पहुंचे भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से घंटो बातचीत की। बैठक के बाद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि एमएलसी चुनाव में सीटों को लेकर एनडीए में सहमित बन गई है। बहुत जल्द एनडीए के दो घटक दल भाजपा और जदयू इसकी घोषणा करेंगे। इसके साथ ही उपमु्ख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए में कोई विवाद नहीं है। भाजपा और जदयू में सब कुछ ठीक चल रहा है।

जदयू पिछले कई दिनों से विधान परिषद चुनाव के सीट बंटवारे में 50-50 फार्मूले को अपनाने की बात कर रही है जबकि भाजपा 13-11 के अनुपात में सीट बंटवारे की बात करती रही है। लेकिन, अब बताया जा रहा है कि दोनों दलों के बीच आधे-आधे सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। हालांकि दोनों दलों की तरफ से इसको लेकर अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह भी लगभग तय हो गया है कि भाजपा मंत्री मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पाटर्ी (वीआईपी) को एक भी सीट नहीं देने जा रही है। वहीं, जदयू अपने कोटे से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को सीट देती है या नहीं इसका फैसला जदयू नेतृत्व को करना है। संभवत जदयू अपने कोटे की एक सीट से केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पाटर्ी (रालोजपा) को देगा।

इस बीच भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से जदयू और भाजपा के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन की सूचना दी गई है। इस संवाददाता सम्मेलन को बिहार भाजपा के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी, जदयू संसदीय बोडर् के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button