ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट पर पुलिस

जालंधर : स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में आतंकी हमले के बादल मंडराने लगे हैं। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को अलर्ट किया है कि पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी आईएसआई पंजाब को टारगेट कर सकती हैं। जम्मू एंड कश्मीर में धारा-370 हटाए जाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान पंजाब में हमले करवा कर माहौल खराब करवाने का प्रयास कर सकता है, क्योंकि मौजूदा समय में जे.एंड के. में स्थिति को नियंत्रण करने के लिए भारी मात्र में सुरक्षा बल और सेना को तैनात किया गया है तो वहां आतंकी किसी भी वारदात को करने से पहले सौ बार सोचेंगे। ऐसे में आतंकी संगठन पंजाब व अन्य राज्यों की तरफ मूव कर माहौल बिगाड़ने के प्रयास में हैं। खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी पुलिस मुलाजिमों व अधिकारियों की 15 अगस्त तक छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके में गश्त बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

जे.एंड के. के साथ पड़ोसी राज्य होने के कारण और पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद पंजाब में खतरे के ज्यादा बादल मंडरा रहे हैं। अलर्ट तो यह भी है कि जे. एंड के. में धारा 370 से बौखलाया पाकिस्तान एक बार फिर से पंजाब की तरफ अपने कदम बढ़ा सकता है। पंजाब में खालिस्तान आतंकियों के साथ-साथ वह अलगाववादियों व कश्मीरी आतंकियों के संगठनों को भी बढ़ावा दे सकता है। हालांकि खुफिया एजेंसियों का यह भी मानना है कि चाहे हर तरह का अलर्ट किया जा रहा है, मगर अंदरखाते ऐसा पहली बार दिखाई दे रहा है कि 15 अगस्त नजदीक होने के बावजूद पूरी तरह से शांति है। अब इसे आतंकी संगठनों की योजना को कैच न कर पाना माना जाए या फिर सच में आतंकी संगठनों में किसी तरह का डर। खुफिया एजैंसियों का कहना है कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को जिस तरह के रूटीन अलर्ट जारी किए जाते हैं, वह इस बार भी किए गए हैं।

मगर पंजाब में बौखलाए आतंकी कुछ न कुछ वारदात को अंजाम दे सकते हैं। कश्मीर पर आए फैसले के बाद पंजाब में पूरी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ए.डी.जी.पी. रैंक अधिकारियों को भी फील्ड में उतरने को कहा गया है। किरायेदारों की वैरीफिकेशन पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अलर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि भले ही योजनाबद्ध तरीके से हमला न हो मगर कोई सिरफिरा फिदायन बनकर हमला कर सकता है। इसमें भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाना, ट्रक व बस से लोगों को कुचलने जैसी नापाक हरकत भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button