ब्रेकिंग
Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर
खेल

राहुल पर प्रदर्शन का दबाव रहेगा : गंभीर

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के अनुसार आईपीएल के 15 वें सत्र में नई टीम लखनऊ फ्रैंचाइजी के कप्तान बने युवा बल्लेबाज लोकेश राहुल पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव रहेगा। राहुल को  लखनऊ ने 17 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि देकर खरीदा है। गंभीर के अनुसार राहुल पर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। ऐसे में सहयोगी स्टाफ को यह तय करना होगा कि यह बल्लेबाज मानसिक रूप से आजाद रहे। वह पिछले कुछ समय से रन नहीं बना पाये हैं , ऐसे में वह बेहतर बल्लेबाजी कर अपने को साबित करना चाहेंगे। इससे भी किसी भी खिलाड़ी पर दबाव आता है। गंभीर के अनुसार सबसे बड़ा दबाव बड़ी रकम का नहीं बल्कि प्रदर्शन का रहेगा। हम ऐसे खिलाड़ी चाहते हैं जो ईमानदार हों, फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहते हों और जो उन दो महीनों में भारत के लिए खेलने के बारे में नहीं सोचते हों। वहीं लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने कहा कि केएल को कप्तान नियुक्त करना ज्यादा दिमाग लगाने वाला काम नहीं था। हम उनके पास पहुंचे और मुलाकात हुई। मैं उनके शांत स्वभाव से बहुत प्रभावित हूं। 
 

Related Articles

Back to top button