ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
उत्तरप्रदेश

कुशीनगर के फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट

लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें हाल में मंत्री पद और भाजपा से इस्तीफा देकर सपा ज्वाइन करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या को फाजिलनगर से, पल्लवी पटेल को कौशाम्बी की सिराथू सीट और अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट दिया गया है। पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की छोटी बेटी और केंद्र में मंत्री अनुप्रिया की छोटी बहन हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह के काग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद से ही स्वामी प्रसाद मौर्या के सीट बदलकर फाजिलनगर से लड़ने की चर्चा जोर पकड़ रही थी। कहा जा रहा था कि आरपीएन सिंह के भाजपा में आने के बाद जमीनी स्तर पर बदले समीकरणों को देखते हुए भाजपा छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट से ताल ठोंक सकते हैं। यह सीट चनऊ और कुशवाहा बहुल बताई जाती है। कहा जाता है कि यह क्षेत्र जातिगत समीकरणों के लिहाज से स्वामी प्रसाद मौर्या के काफी अनुकूल है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने पिछला चुनाव चुनाव पडरौना सदर सीट से लड़ा था। स्वामी प्रसाद मौर्या के फाजिलनगर से चुनाव लड़ने का ऐलान भले बुधवार को हुआ लेकिन उनके समर्थकों ने फाजिलनगर सीट पर तैयारी उसी दिन से शुरू कर दी थी जिस दिन आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा था। इसकी सबसे बड़ी वजह जातिगत समीकरण बताए जा रहे थे। मौर्या के फाजिलनगर से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब बीजेपी उन्हें इस सीट पर घेरने की रणनीति बना रही है।

Related Articles

Back to top button