ब्रेकिंग
झारखंड में PLFI का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: गिरफ्तार राजेश महतो का खुलासा, सीक्रेट एप्स से चला रहा था वस... लातेहार में हाहाकार! पेट्रोल पंपों पर लटका ताला, कहीं खत्म हुआ स्टॉक तो कहीं मिल रहा सीमित तेल; बढ़ी... झारखंड के दुमका में नाबालिग से हैवानियत: पुलिस ने 3 दरिंदों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में जुटी ट... 15 मई से लुधियाना में बढ़ेगा गंदगी का संकट? सफाई कर्मचारियों ने दी सख्त चेतावनी, मांगों को लेकर खोला... पंजाब के बंगा में सरेआम गुंडागर्दी या रंजिश? व्यक्ति की खौफनाक तरीके से हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस गुरुग्राम में घर खरीदना हुआ महंगा! अब बायर्स की पहली पसंद बन रहा 'सोहना', जानें क्यों यहां शिफ्ट हो ... पंजाब के हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और टिप्पर की जोरदार टक्कर से उड़े परखच्चे, जांच में जुटी ... CBSE 12th Result 2026 Out: खत्म हुआ इंतजार! सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित, इस Direct Link से एक क्लिक... सड़कों पर सड़ांध और घरों में बदबू! सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कूड़े के ढेर में बदला शहर, लोग बेहा... दर्दनाक हादसा! स्कूली बच्चों के साथ हुए एक्सीडेंट में 1 छात्र की मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार
दिल्ली/NCR

अवैध संबंध के शक में पति ने कि पत्नी की हत्या

नई दिल्ली | आरोपी ने खुद को सरेंडर करते वक्त पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी और से अवैध संबंध थे जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से गुरुवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को छोटे से शक में ऐसी मौत दी जिसके बारे में सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यही नहीं इसके बाद आरोपी पति ने खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया।

गोविंदपुरी थाना इलाके में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने खुद को सरेंडर करते वक्त पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसके किसी और से अवैध संबंध थे जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले उसने पत्नी के सिर पर सिलेंडर व कुकर से वार किए। लेकिन जब उसने पाया कि अभी पत्नी की मौत नहीं हुई है तो आरोपी ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस के पास आत्मसमर्पण के लिए पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button