ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में वेल्डिंग करते समय अचानक एक कपड़ा दुकान में लगी आग

बिलासपुर के एक बड़े कपड़े की दुकान की छत में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। नगर सेना की दमकल की मदद से समय रहते आग को काबू में कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और आग को काबू में कर लिया गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुराना बस स्टैंड के करबला स्थित कश्यप कॉलोनी में सूर्या गारमेंट्स की दुकान है। यहां तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में डक्टिंग पाइंट में काम चल रहा है। शुक्रवार की शाम वेल्डिंग करते समय पाइंट में अचानक आग लग गई। जिससे जोरदार धुआं उठने लगा। इसे देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दुकान में आए ग्राहकों को बाहर निकाला गया। इधर, कर्मचारी कपड़ों को हटाने लगे। आग बढ़ता देख कर्मचारी भी दौड़कर बाहर गए। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। इस दौरान आग लगने की खबर नगर सेना दमकल शाखा को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को कुछ ही देर में काबू में कर लिया।

फायर इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि आग लगने के बाद दुकान के कर्मचारियों ने आनन-फानन में दुकान खाली कराया और कपड़ों को हटाया। फिर पानी की बौछारों से आग को काबू में किया गया। कुछ ही देर में आग बुझ गई, तब आसपास के व्यापारियों ने राहत की सांस ली। करबला रोड स्थित कश्यप कॉलोनी के सूर्या गारमेंट्स में आग लगने की सूचना मिलते ही महापौर रामशरण यादव भी मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने तक आग बुझा ली गई थी। इस दौरान उन्होंने आसपास के व्यापारियों से चर्चा की। उनके साथ समीर अहमद और देवेंद्र सिंह बाटू भी थे। व्यपारियो ने उन्हें बताया कि दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। तभी अचानक आग लग गई थी।

Related Articles

Back to top button