Breaking
रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस का ‘चक्रव्यूह’, राहुल ही नहीं केएल शर्मा के लिए भी जीत की पटकथा लिखेंगी ... हम सब बहुत परेशान हैं… 15 दिन से लापता तारक मेहता के सोढ़ी के पिता का छलका दर्द राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के 200 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग अक्षय तृतीया से 4 दिन पहले महंगा हुआ गोल्ड, बेंगलुरु से बड़ौदा तक इतने हुए दाम मालेगांव, 26/11, कसाब… कौन थे हेमंत करकरे जिनके नाम पर फिर गरमाई देश की सियासत? जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला

मेक इन इंडिया के दम पर भारत बनेगा वैश्विक विनिर्माण केंद्र

सरकार के प्रयासों और मेक इन इंडिया के दम पर भारत के पास मौजूदा दशक में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने का अनूठा अवसर है। इसकी वजह यह भी है कि विदेशी कंपनियां जुझारूपन बनाए रखने के लिए विनिर्माण एवं आपूर्ति श्रृंखला रणनीतियों को अपना रही हैं। इससे न सिर्फ देश में निवेश बढ़ेगा बल्कि भारी संख्या में रोजगार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।मंगलवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में कहा गया है कि अमेरिका एवं चीन के बीच व्यापार युद्ध, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी जटिल चुनौतियों की वजह से आपूर्ति श्रृंखला के झटकों का जोखिम आज के मुकाबले कभी भी इतना अधिक महसूस नहीं किया गया। इसलिए तेजी से बदलते हालात में वैश्विक कंपनियां विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला रणनीतियों को अपना रही हैं।

भारत को इस दशक में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने के इस अनूठे अवसर का लाभ उठाना चाहिए।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिए तीन प्रमुख बातें अहम हैं- उल्लेखनीय घरेलू मांग की संभावना, विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कदम उठाना और विशिष्ट जनसांख्यिकीय लाभ। इसमें कहा गया है कि वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मेक इन इंडिया 2.0 के जरिये 27 क्षेत्रों पर ध्यान दिया जा रहा है। इनमें 15 विनिर्माण और 12 सेवा क्षेत्र शामिल हैं।

रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस का ‘चक्रव्यूह’, राहुल ही नहीं केएल शर्मा के लिए भी जीत की पटकथा लिखेंगी प्रियंका गांधी     |     हम सब बहुत परेशान हैं… 15 दिन से लापता तारक मेहता के सोढ़ी के पिता का छलका दर्द     |     राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के 200 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग     |     अक्षय तृतीया से 4 दिन पहले महंगा हुआ गोल्ड, बेंगलुरु से बड़ौदा तक इतने हुए दाम     |     मालेगांव, 26/11, कसाब… कौन थे हेमंत करकरे जिनके नाम पर फिर गरमाई देश की सियासत?     |     जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा     |     उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा     |     झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर     |     नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार     |     BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें